बॉलीवुड के स्टार अजय देवगन आज 49 साल के हो गए हैं। एक्शन हीरो से लेकर कॉमिक किंग बनने वाले अजय ने इंडस्ट्री में एक अहम जगह हासिल की है। कई सुपरहिट फिल्म दे चुके अजय देवगन की फिल्मों का दर्शक हमेशा दिल थामे इंतजार करते हैं। काजोल और अजय देवगन की शादी को 17 साल हो चुके हैं। अजय अपने परिवार के साथ आज बहुत खुश हैं लेकिन एक समय ऐसा भी था जब अजय के अफेयर के चर्चों ने मीडिया में सुर्खियां बटोरी।
विज्ञापन
2 of 6
रवीना टंडन
वैसे तो अजय का नाम 90 के दशक की कई बॉलीवुड एक्ट्रेस के साथ जुड़ा लेकिन रवीना टंडन और करिश्मा कपूर के साथ अजय का अफेयर खूब चर्चा में रहा। अजय देवगन और रवीना टंडन की नजदकियों की खबरें फिल्म 'दिलवाले' की शूटिंग के समय से मीडिया में आनी शुरू हुई थीं। रवीना उस समय इंडस्ट्री की हॉट एक्ट्रेस में से एक थीं। दोनों ने दिलवाले और एक ही रास्ता जैसी फिल्मों में एक साथ काम किया।
विज्ञापन
3 of 6
karishma kapoor
रवीना अजय के प्यार में पागल थीं। दोनों के अफेयर की खबरें मैगजीन और अखबारों में छपा करती थीं। रवीना टंडन के बाद अजय देवगन को चाहने वालों में करिश्मा कपूर का नाम भी जुड़ा। उसी समय अजय करिश्मा कपूर के साथ फिल्म 'जिगर' की शूटिंग कर रहे थे। खबरें थी कि रवीना को यह बात बर्दाश्त नहीं हुई और उन्होंने सुसाइड करने की कोशिश भी की थी।
4 of 6
ajay devgn
साल 1994 में फिल्मफेयर मैगजीन को दिए इंटरव्यू में अजय ने कहा थी कि रवीना टंडन को मनोचिकित्सक की जरूरत है। अजय ने यह भी कहा था कि रवीना केवल पब्लिसिटी के लिए मेरा नाम अपने साथ जोड़ रही हैं। रवीना ने अपने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था, 'अजय और करिश्मा के बच्चे ज़ेब्रा की तरह पैदा होंगे'। इस बात से अजय काफी नाराज हुए थे।
विज्ञापन
5 of 6
ajay and kajol
इन दोनों के बाद अजय की मुलाकात काजोल से हुई। दोनों की मुलाकात पहली बार एक फिल्म के सेट पर हुई थी। जब एक बार अजय से पूछा गया था कि काजोल के साथ उनका रोमांस कब शुरु हुआ तो अजय ने बताया था, “मुझे खुद नहीं पता ये सब कब शुरु हुआ। मैंने कभी काजोल को प्रपोज नहीं किया, बस मुलाकातों का सिलसिला रिश्ते को आगे बढ़ाता चला गया।
खैर, अजय ने 24 फरवरी 1999 को काजोल से शादी कर ली। काजोल और अजय देवगन की शादी को 19 साल हो चुके हैं। काजोल ने अजय को उस वक्त अपना हमसफर चुना था जब अजय फिल्मों में स्ट्रगल कर रहे थे। दोनों आज बहुत खुश हैं। अब दोनों के दो बच्चे न्यासा और युग हैं।