फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajay Devgn: अजय देवगन की वे फिल्में, जिन्होंने कमाए 100 करोड़ से ज्यादा रुपये, आखिरी वाली तो जरूर देखें

Sat, 02 Apr 2022 08:50 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
1 of 11
अजय देवगन की फिल्में - फोटो : सोशल मीडिया
अजय देवगन बॉलीवुड के दिट अभिनेताओं की सूची में शुमार हैं। अजय ने काफी सुपरहिट फिल्में दी हैं। उन्हें बॉलीवुड का सिंघम ऐसे ही नहीं कहा जाता है। फैंस उनकी फिल्मों का बेसब्री से इंतजार करते हैं। बतौर लीड एक्टर 'फूल और कांटे' में नजर आने वाले अजय दो अप्रैल को अपना 53वां जन्मदिन मनाएंगे। आज हम आपको अजय देवगन की उन 10 फिल्मों से रूबरू करा रहे हैं, जिन्होंने सबसे ज्यादा कमाई की।
विज्ञापन

2 of 11
तानाजी- द अनसंग वॉरियर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
तानाजी: द अनसंग वॉरियर
इस फिल्म में तानाजी के रूप में दर्शकों ने अजय देवगन को बहुत प्यार दिया था। यह फिल्म मराठा साम्राज्य के सैनिक तानाजी मालुसुरे की जांबाजी पर आधारित थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 279 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की थी।
विज्ञापन

3 of 11
सूर्यवंशी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सूर्यवंशी
रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी यह फिल्म पांच नवंबर 2021 को रिलीज हुई थी। कोरोना काल में रिलीज हुई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 260 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की। इस फिल्म में अक्षय कुमार और अजय देवगन दो सुपरस्टार थे।

4 of 11
गोलमाल अगेन
गोलमाल अगेन
गोलमाल अगेन को रोहित शेट्टी ने निर्देशित किया था। यह फिल्म गोलमाल सीरीज का चौथा पार्ट है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 205.69 करोड़ की कमाई की थी।
विज्ञापन

5 of 11
टोटल धमाल - फोटो : सोशल मीडिया
टोटल धमाल
यह फिल्म धमाल सीरीज की तीसरी फिल्म है, जिसे इंद्र कुमार ने निर्देशित किया था। यह एक कॉमेडी फिल्म थी, जिसमें दर्शकों ने अजय देवगन को भरपूर प्यार दिया था। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 154 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की थी।
विज्ञापन

6 of 11
सिंघम रिटर्न्स - फोटो : सोशल मीडिया
सिंघम रिटर्न्स
एक्शन से भरपूर यह फिल्म स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज हुई थी। इस फिल्म में अजय देवगन के साथ करीना कपूर थीं। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 140.62 करोड़ रुपये कमाए थे।
विज्ञापन

7 of 11
सन ऑफ सरदार - फोटो : फिल्म
सन ऑफ सरदार
यह फिल्म एसएस राजामौली द्वारा बनाई गई तेलुगू फिल्म मरियाडा रमन्ना की रीमेक थी। 2012 में रिलीज हुई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 105 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार किया था।

8 of 11
दे दे प्यार दे - फोटो : सोशल मीडिया
दे दे प्यार दे
'दे दे प्यार दे' में अजय देवगन के साथ तब्बू और रकुल प्रीत सिंह नजर आई थीं। यह एक कॉमेडी फिल्म थी, जिसने बॉक्स ऑफिस पर 103.64 करोड़ का कारोबार किया था।

9 of 11
अजय देवगन की फिल्म रेड
रेड
यह फिल्म भ्रष्टाचार की काली कमाई से अपना बंगला बनाने और फिर उस बंगले की दीवारों, छतों और जमीन में काली कमाई छिपाने पर आधारित थी। इसमें अजय देवगन उस घर में अपनी टीम के साथ रेड डालते हैं। सत्य घटना पर आधारित इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 103 करोड़ रुपये का कारोबार किया था।

10 of 11
बोल बच्चन - फोटो : फाइल
बोल बच्चन
बोल बच्चन एक कॉमेडी फिल्म है। इस फिल्म में अजय देवगन के साथ अभिषेक बच्चन और कृष्णा अभिषेक नजर आए थे। रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 102 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की थी।
विज्ञापन

11 of 11
शिवाय
शिवाय 
अजय देवगन के निर्देशन में बनी यह फिल्म दीपावली पर रिलीज हुई थी। फिल्म के खूबसूरत दृश्यों ने दर्शकों को आखिरी समय तक बांधे रखा था। इस फिल्म ने सिनेमाघरों में 100 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें