फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajay-Kajol Love Story: दुनिया की नजरों से छिपकर छत पर की थी अजय देवगन-काजोल ने शादी, बेहद फिल्मी है दोनों की लव स्टोरी

Sat, 02 Apr 2022 08:48 AM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Ajay devgn Kajol Love Story - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
अजय देवगन और काजोल बॉलीवुड के पॉपुलर कपल में से एक हैं। जहां काजोल फैंस के बीच अपने चुलबुले अंदाज को लेकर चर्चाओं में रहती हैं, तो वहीं अजय देवगन का शांत व्यवहार फैंस को काफी इंप्रेस करता है। इस बात में कोई शक नहीं है कि अजय देवगन और काजोल एक-दूसरे से काफी अलग हैं लेकिन इसे भी नहीं झूठलाया जा सकता कि दोनों एक साथ काफी प्यारे लगते हैं। दोनों को एक साथ देखकर फैंस भी काफी खुश होते हैं। 2 अप्रैल को अजय देवगन का जन्मदिन है। इस खास मौके पर हम आपको अजय देवगन और काजोल की लव स्टोरी के बारे में बताते हैं, जो काफी फिल्मी है।  
विज्ञापन

2 of 5
अजय देवगन और काजोल - फोटो : सोशल मीडिया
ऐसे हुई दोनों की पहली मुलाकात
अजय देवगन और काजोल की पहली मुलाकात फिल्म 'हलचल' के सेट पर हुई थी, जो साल 1995 में रिलीज हुई थी। अजय देवगन शांत स्वभाव के हैं और इसी वजह से वह फिल्म के सेट पर ज्यादा किसी से बात नहीं करते थे। ऐसे में लोगों ने उन्हें घमंडी भी समझना शुरू कर दिया था। लेकिन काजोल उनसे बिल्कुल उलट थीं। अभिनेत्री सभी से बात करती थीं। काजोल अजय देवगन से भी बात करती थीं और ऐसे ही दोनों की बातचीत भी शुरू हो गई। इसके बाद काजोल और अजय देवगन ने मिलना शुरू कर दिया और फिर दोनों की लव स्टोरी भी शुरू हो गई। दोनों ने काफी समय तक अपनी डेटिंग लाइफ को इंजॉय किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 5
अजय देवगन और काजोल - फोटो : File Photo
दुनिया की नजरों से छिपकर की शादी
काजोल और अजय देवगन ने डेटिंग लाइफ को एंजॉय करने के कुछ समय बाद ही शादी करने का फैसला कर लिया था लेकिन काजोल के पिता नहीं चाहते थे कि वह अच्छे खासे करियर को छोड़कर अजय देवगन के साथ शादी करे। लेकिन दोनों के प्यार के आगे उन्हें झुकना पड़ा। काजोल और अजय देवगन ने साल 1999 में शादी रचाई थी। दोनों की शादी बेहद ही सिंपल थी। काजोल और अजय देवगन ने घर की छत पर ही शादी की थी। दोनों की शादी की जानकारी परिवार के अलावा किसी को नहीं थी। इस बात का खुलासा खुद अजय ने किया था

4 of 5
अजय देवगन और काजोल - फोटो : सोशल मीडिया
इंटरव्यू में कही थी ये बात
अजय ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनकी शादी घर की छत पर ही हुई थी। वो बेडरूम से निकलकर छत पर गए और शादी करके फिर से बेडरूम में आ गए। काजोल एक टिपिकल हाउस वाइफ हैं। अजय का कहना है कि काजोल पैसे बचाने के लिए ऑनलाइन सस्ते समान खरीदती हैं। काजोल जहां काफी चर्पी हैं, वहीं अजय चुप रहना ज्यादा पसंद करते हैं। 
विज्ञापन

5 of 5
तानाजी - फोटो : अमर उजाला
इन फिल्मों में साथ किया काम
काजोल और अजय देवगन ने बॉलीवुड में कई हिट फिल्में दी हैं लेकिन दोनों ने एक साथ भी कई फिल्मों में काम किया है। दोनों 'गुंडाराज', 'इश्क', 'प्यार तो होना ही था', 'दिल क्या करे', 'यू मी और हम' और 'राजू चाचा' जैसी फिल्मों में एक साथ नजर आए थे। आखिरी बार काजोल और अजय देवगन फिल्म 'तानाजी द अनसंग वॉरियर' में एक साथ नजर आए थे। 
विज्ञापन
Next