फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'इंडियन आइडल' के पहले विजेता बनकर छा गए थे अभिजीत सावंत, अब ऐसे एन्जॉय कर रहे लाइफ

Wed, 07 Oct 2020 09:05 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अभिजीत सावंत - फोटो : इंस्टाग्राम- @abhijeetsawant73
अभिजीत सावंत को 'इंडियन आइडल' के पहले विनर के तौर पर याद किया जाता है। उन्होंने एक से बढ़कर एक गानों से सभी का दिल जीता है। 7 अक्तूबर को अभिजीत (Happy Birthday Abhijeet Sawant) का जन्मदिन होता है। उनका जन्म 1981 में मुंबई में हुआ था। अभिजीत ने न सिर्फ 'इंडियन आइडल' में बल्कि 'जो जीता वो ही सुपरस्टार' और 'एशियन आइडल' में भी सेकेंड और थर्ड रनरअप के तौर पर जीत हासिल की है। चलिए उनके जन्मदिन पर आपको बताते हैं उनसे जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें...
 
विज्ञापन

2 of 5
अभिजीत सावंत - फोटो : इंस्टाग्राम- @abhijeetsawant73
15 साल पहले 'इंडियन आइडल' शो की शुरुआत हुई थी। बीते सालों में इस रियलिटी शो ने एक से बढ़कर एक गायक बॉलीवुड को दिए हैं। यह शो आज भी लोगों की पहली पसंद रहता है लेकिन क्या आपको पता है इस शो के पहले सीजन का विजेता आजकल कहां है और क्या कर रहे हैं? 'इंडियन आइडल सीजन 1' के विजेता अभिजीत सावंत इन दिनों कुछ खास चर्चा में नहीं रहते हैं।
 
 
विज्ञापन

3 of 5
अभिजीत सावंत - फोटो : इंस्टाग्राम- @abhijeetsawant73
एक वक्त ऐसा था कि अभिजीत के गाए गाने लोगों की जुबां पर ऐसे चढ़ते थे कि उतरने का नाम ही नहीं लेते। हालांकि अब अभिजीत के गानों की पापुलैरिटी कम हो गई है। 'इंडियन आइडल' की शुरुआत साल 2005 में हुई थी और देश को अपना पहला 'इंडियन आइडल' अभिजीत सावंत मिला था।
 
 

4 of 5
अभिजीत सावंत - फोटो : इंस्टाग्राम- @abhijeetsawant73
130 प्रतिभागियों को कड़ी टक्कर देकर अभिजीत ने पहले टॉप 11 में जगह बनाई और फिर सभी को पीछे छोड़ ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। इसके बाद अभिजीत ने 'आपका अभिजीत' नाम से एलबम भी लॉन्च किया जिसका 'मोहब्बतें लुटाऊंगा गाना' सुपरहिट हुआ। इसके बाद अभिजीत का दूसरा एलबम 'जुनून' भी हिट रहा। इसके बाद तनुश्री दत्ता की फिल्म 'आशिक बनाया आपने' का 'मरजावां' गाना भी गाया लेकिन उसके बाद जैसे अभिजीत गायब ही हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अभिजीत सावंत - फोटो : Amar Ujala
हालांकि अभिजीत अपनी पत्नी के साथ 'नच बलिए' सीजन 4 में भी आए थे। ‘लॉटरी’ फिल्म से उन्होंने एक्टिंग में डेब्यू किया था। 2018 में उन्होंने शिवसेना जॉइन की थी। हालांकि एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि वो पॉलिटिक्स में नहीं उतरेंगे और अपना फोकस म्यूजिक पर ही रखेंगे। बता दें कि अभिजीत सोशल मीडिया पर भी एक्टिव रहते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें