फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मशहूर गिटारिस्ट एडी वैन हेलन का निधन और सपना चौधरी ने दिया बेटे को जन्म, पांच खबरें

Wed, 07 Oct 2020 08:50 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
एडी वेैन हेलेन, सपना चौधरी - फोटो : Twitter/Instagram
ब्रिटिश गिटारिस्ट एडी वैन हेलन का 65 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। एडी बीते दस सालों से गले के कैंसर से पीड़ित थे। बीते कुछ दिनों में उनका स्वास्थ्य अचानक बिगड़ने लगा था। जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां 6 अक्तूबर को उन्होंने इलाज के दौरान ही अंतिम सांस ली।

गिटारिस्ट एडी वैन हेलन का निधन, 65 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
विज्ञापन

2 of 5
सपना चौधरी - फोटो : instagram
हरियाणा की जबरदस्त डांसर सपना चौधरी  (Sapna Choudhary) के घर नन्हा मेहमान आया है। खबर है कि सपना ने अपने पहले बच्चे का स्वागत किया है। हिसार के निवासी उनके पति वीर साहू ने मंगलवार को फेसबुक लाइव के जरिए खुद इस बात की जानकारी दी। मगर लाइव होने के दौरान वे काफी नाराज नजर आए। सपना चौधरी के मां बनने के पोस्ट पर लोगों द्वारा दिए जाने वाली प्रतिक्रिया को लेकर उन्होंने जमकर भड़ास निकाली। हालांकि इसपर सपना की ओर से कोई बयान नहीं आया है।

सपना चौधरी के मां बनने पर उठे सवाल तो पति ने लाइव आकर ट्रोलर्स की कर दी बोलती बंद, कहा- 'हमने अपनी मर्जी से शादी की है'
विज्ञापन

3 of 5
हर्षवर्धन राणे - फोटो : Twitter: @harsha_actor
कोरोना वायरस का कहर देश और दुनिया के साथ ही बॉलीवुड से भी अभी तक अछूता नहीं रहा है। बॉलीवुड से कई अभिनेता और अभिनेत्रियां इसकी चपेट में आ चुके हैं। हाल ही में अभिनेत्री तमन्ना भाटिया के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर सामने आई थी। जिसके बाद अब एक और अभिनेता इस संक्रमण के शिकार हो चुके हैं। ये अभिनेता हैं 'सनम तेरी कसम' फेम हर्षवर्धन राणे।

कोरोना की चपेट में आए अभिनेता हर्षवर्धन राणे, सोशल मीडिया के माध्यम से दी जानकारी

4 of 5
सौमित्र चटर्जी - फोटो : Twitter: @iamrajchoco
कोरोना वायरस का कहर कम होने का नाम नहीं ले रहा है। सबसे ज्यादा इसका असर फिल्म इंडस्ट्री पर देखा जा रहा है। बॉलीवुड के अलावा साउथ इंडियन और बंगाली फिल्म इंडस्ट्री में भी इस संक्रमण का खासा असर देखा जा रहा है। हाल ही में वरिष्ठ बंगाली अभिनेता सौमित्र चटर्जी भी इस वैश्विक महामारी कोरोना की चपेट में आ गए हैं। स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि चटर्जी को राजधानी कोलकाता के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सोमवार को उनकी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।

वरिष्ठ बंगाली अभिनेता सौमित्र चटर्जी कोरोना संक्रमित, अस्पताल में भर्ती
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शबाना आजमी, कंगना रणौत - फोटो : instagram/azmishabana18, kanganaranaut
बॉलीवुड इस समय दो खेमों में बंटा हुआ है, ओक खेमा बॉलीवुड के साथ खड़ा है दूसरा खेमा बॉलीवुड के ही खिलाफ खड़ा है। ऐसे में एक दूसरे के ऊपर तल्ख टिप्पणियों का दौर भी जारी है। बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत अपने बयानों की वजह से सुर्खियों में रहती हैं ये तो सभी को मालूम है। अब इसी वजह से बॉलीवुड की वरिष्ठ अभिनेत्री शबाना आजमी ने उनके ऊपर निशाना साधा। लेकिन ये कंगना की बहन रंगोली से बर्दाश्त नहीं हुआ और उन्होंने शबाना आजमी को फटकार लगाते हुए उनसे कुछ सवाल किए हैं।

शबाना आजमी ने साधा कंगना रणौत पर निशाना, बहन ने फटकार लगाते हुए पूछे तीखे सवाल
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें