जिमी शेरगिल का नाम सामने आते ही हमारे दिमाग में 'तनु वेड्स मनु' के उस राजा अवस्थी का चेहरा आ जाता है जिसकी गर्लफ्रेंड उसे छोड़कर हीरो के साथ चली जाती है और उसकी शादी होते होते रह जाती है। वैसे सिर्फ एक वही फिल्म नहीं थी जिसमें जिमी को लड़कियों से धोखा मिला हो या फिर उनकी गर्लफ्रेंड उन्हें छोड़कर किसी और के साथ चली गई हो। ऐसी कई फिल्में रहीं और आज उनके जन्मदिन के मौके पर हम आपको कुछ ऐसी ही फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनमें दूसरा हीरो जिमी की प्रेमिका या बीवी को ले उड़ा।
विज्ञापन
Happy B'Day Jimmy: हर बार तुम्हारे हाथ से ही क्यों निकल जाती है महबूबा ?
2 of 10
आपको फिल्म 'दिल है तुम्हारा' याद है जिसमें जिमी शेरगिल के अलावा अर्जुन रामपाल, प्रीति जिंटा और महिमा चौधरी थीं। उस फिल्म में जिमी को प्रीति जिंटा से प्यार होता है लेकिन प्रीति अर्जुन रामपाल से प्यार करती है। बस इसी लव ट्रायएंगल में वो अपना प्यार अर्जुन रामपाल के लिए कुर्बान कर देते हैं।
विज्ञापन
Happy B'Day Jimmy: हर बार तुम्हारे हाथ से ही क्यों निकल जाती है महबूबा ?
3 of 10
इसके बाद कई ऐसी फिल्में में आईं जिनमें या तो उन्हें हीरोइन के साथ रोमांस करने के लिए नहीं मिला और अगर मिला भी तो वो हीरोइन उनकी किस्मत में नहीं आई। कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला था 'तनु वेड्स मनु' और इस फिल्म के सीक्वल में। किस्मत तो देखो प्रीक्वल में तो हीरोइन हाथ से गई ही, सीक्वल में भी जिमी शेरगिल खाली हाथ रह गए। हीरोइन के साथ साथ उसकी डुप्लीकेट यानि कंगना रानौत भी उनके हाथ से फिसल गईं।
Happy B'Day Jimmy: हर बार तुम्हारे हाथ से ही क्यों निकल जाती है महबूबा ?
4 of 10
जिस कदर हर फिल्म में जिमी की प्रेमिका उन्हें छोड़कर चली जाती है उसे देखकर तो लगता है कि फिल्ममेकरों ने उनके साथ कुछ ज्यादा ही ज्यादती की और जिमी भी खुद ये सहते गए तभी तो वो हर बार वो फिल्में करते गए जिनमें उन्हें अपनी महबूबा का साथ नहीं मिला।
विज्ञापन
Happy B'Day Jimmy: हर बार तुम्हारे हाथ से ही क्यों निकल जाती है महबूबा ?
5 of 10
फिल्म 'मेरे यार की शादी है' में भी कुछ ऐसा ही हुआ। उसमें भी जिमी की महबूबा एक्टर उदय चोपड़ा के साथ चली जाती है और जिमी हाथ मलते रह जाते हैं।
विज्ञापन
Happy B'Day Jimmy: हर बार तुम्हारे हाथ से ही क्यों निकल जाती है महबूबा ?
6 of 10
इसी साल आई फिल्म 'हैप्पी भाग जाएगी' में भी जिमी शेरगिल के साथ कुछ ऐसा ही हुआ। उसमें भी उनकी प्रेमिका बनी डायना पेंटी शादी के मंडप से भाग जाती है।
विज्ञापन
Happy B'Day Jimmy: हर बार तुम्हारे हाथ से ही क्यों निकल जाती है महबूबा ?
7 of 10
'मुन्नाभाई एमबीबीएस' में भी जिम्मी को प्यार नसीब नहीं हुआ। कहने को तो ये एक कॉमेडी फिल्म थी लेकिन उसमें जिमी को कैंसर के मरीज के तौर पर दिखाया गया था। फिल्म में प्रेमिका का प्यार तो नसीब नहीं हुआ लेकिन हां लड़की के साथ डांस करना जरूर नसीब हुआ।
Happy B'Day Jimmy: हर बार तुम्हारे हाथ से ही क्यों निकल जाती है महबूबा ?
8 of 10
'टॉम डिक एंड हैरी' में जिमी शेरगिल ने एक गूंगे का किरदार निभाया और लड़की को पटाने में ये उनकी सबसे बड़ी मुसीबत बन गई। ना बोल पाने की वजह से हीरोइन ने उन्हें भाव ही नहीं दिया उल्टे खूब मजाक ही उड़ा।
Happy B'Day Jimmy: हर बार तुम्हारे हाथ से ही क्यों निकल जाती है महबूबा ?
9 of 10
'रकीब' और 'साहेब बीवी और गैंगस्टर' में भी जिमी शेरगिल की किस्मत अच्छी नहीं रही। जहां एक फिल्म में प्रेमिका ने प्यार और मर्डर के जाल में फंसाया तो वहीं दूसरी फिल्म में बीवी के प्रेमी ने ही उन्हें गोली मार दी।