फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलमान के घर के सामने टॉयलेट कर जाते हैं लोग, गुस्से में उठाया यह कदम

Sat, 03 Dec 2016 04:47 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
बॉलीवुड के 'सुल्तान' यानि सलमान खान एक अनोखे कैंपेन का चेहरा बन गए हैं। वो खुले में टॉयलेट करने वालों को ऐसा न करने की सलाह देते नजर आएंगे। बीएमसी ने उनसे इस कैंपेन का चेहरा बनने की अपील की थी जिसे सलमान खान ने स्वीकार कर लिया है। सलमान ने ये वायदा भी किया कि वो 'बींग ह्यूमन' की ओर से बीएमसी को 5 मोबाइल टॉयलेट देंगे जिन्हें बैंड स्टैंड में अलग-अलग जगह लगाया जाएगा। 
विज्ञापन

सलमान के घर के सामने टॉयलेट कर जाते हैं लोग, गुस्से में उठाया यह कदम

2 of 5
आपको बता दें कि सलमान के इस कैंपेन से जुड़ने की वजह भी अनोखी है। दरअसल सलमान ने बीएमसी से शिकायत की थी कि कुछ लोग हर दिन सुबह बैंड स्टैंड स्थित उनके घर के सामने मैदान में टॉयलेट कर जाते हैं। इसकी वजह से आसपास के इलाके में गंदगी बढ़ रही है। वहीं स्वास्थ्य के लिहाज से भी ये बिल्कुल गलत है। 
विज्ञापन

सलमान के घर के सामने टॉयलेट कर जाते हैं लोग, गुस्से में उठाया यह कदम

3 of 5
यही नहीं जो पर्यटक बैंड स्टैंड घूमने आते हैं उन्हें भी कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। सलमान ने बीएमसी से निवेदन किया था कि इस पर जल्द से जल्द रोक लगाया जाए। 

सलमान के घर के सामने टॉयलेट कर जाते हैं लोग, गुस्से में उठाया यह कदम

4 of 5
इसके बाद बीएमसी अधिकारियों ने उन्हें बताया कि इस दिशा में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने सलमान से अपील की वो कैंपेन से जुड़ जाएं ताकि अधिक से अधिक लोग जागरूक हों।
विज्ञापन
विज्ञापन

सलमान के घर के सामने टॉयलेट कर जाते हैं लोग, गुस्से में उठाया यह कदम

5 of 5
सलमान खान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान को हमेशा प्रमोट करते रहे हैं। उन्होंने अपने रियलिटी शो 'बिग बॉस' के जरिए भी लोगों को इस अभियान से जुड़ने की प्रेरणा दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें