प्रशांत वर्मा के निर्देशन में बनी तेजा सज्जा की फिल्म 'हनुमान' बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है और दर्शकों से भी फिल्म को सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। भगवान हनुमान के इर्द-गिर्द घूमती सुपरहीरो-थीम वाली फिल्म को अच्छी समीक्षा और सोशल मीडिया पर चर्चा मिली है। विजय सेतुपति और कैटरीना कैफ की 'मेरी क्रिसमस' और महेश बाबू की 'गुंटूर कारम' जैसी फिल्मों के साथ सिनेमाघरों में 'हनुमान' अपनी पकड़ बनाए हुए है। निर्माताओं ने पहले कहा था कि फिल्म के लिए बेचे जा रहे प्रत्येक टिकट से पांच रुपये अयोध्या राम मंदिर के निर्माण के लिए दान किया जाएगा। अब राम मंदिर में दान करने के बारे में प्रशांत नील ने बड़ा खुलासा किया है।