Box Office Collection: इन दिनों थिएटर्स मेंं एंटरटेनमेंट का जबरदस्त तड़का देखने को मिल रहा है, क्योंकि 'अवेंजर्स एंडगेम एनकोर', 'हनुमान अंश' और 'मिर्जापुर द मूवी' जैसी फिल्में सिनेमाघरों में सजी हुई है। जानिए इन फिल्मों का कलेक्शन।
'हनुमान अंश' को रिलीज हुए कुछ दिनों में दो महीने हो जाएंगे और फिल्म अब भी शानदार कमाई कर रही है। 'मिर्जापुर द मूवी' की कमाई में गिरावट देखने को मिली है। वहीं, 25 सितंबर को री-रिलीज हुई 'अवेंजर्स एंडगेम एनकोर' ने एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर दिया है। जानिए आज शनिवार के दिन इन फिल्मों ने कितनी कमाई की है।
विज्ञापन
2 of 4
मिर्जापुर द मूवी
- फोटो : सोशल मीडिया
मिर्जापुर द मूवी की गिरी कमाई
पंकज त्रिपाठी, अली फजल और दिव्येंदु की फिल्म 'मिर्जापुर द मूवी' को रिलीज हुए 23 दिन हो गए हैं। अब इसकी कमाई धीमी होती नजर आ रही है। आज फिल्म ने खबर लिखे जाने तक 91 लाख की कमाई की है। वहीं इसका टोटल कलेक्शन 224.71 करोड़ हो गया है।
विज्ञापन
3 of 4
हनुमान अंश
- फोटो : यूट्यूब
300 करोड़ के पास 'हनुमान अंश'
फिल्म 'हनुमान अंश' ने अपनी कमाई से सबको हैरान कर दिया है।
रिलीज के 51 दिन बाद भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई कर रही है।
'अवेंजर्स एंडगेम एनकोर' का धमाका
मार्वल की फिल्म 'अवेंजर्स एंडगेम' 7 साल बाद फिर से 'अवेंजर्स एंडगेम एनकोर' नाम से सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। फिल्म ने री-रिलीज होने के बाद एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर बड़ा धमाका कर दिया है। फैंस में इसका जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है।
कल पहले दिन जहां इसने 7.25 करोड़ का कलेक्शन किया था, वहीं आज दूसरे दिन खबर लिखे जाने तक इसने 5.92 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। फिल्म ने दो दिनों में कुल 13.17 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। देर रात तक इन तीनों फिल्मों की कमाई के आंकड़ों में बढ़ोतरी हो सकती है।