साउथ से बॉलीवुड तक अपने नाम का सिक्का जमाने वाली अभिनेत्री हंसिका मोटवानी आखिरकार अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड सोहेल कथुरिया के साथ शादी के बंधन में बंध गई हैं। जयपुर में शादी के बंधन में बंधने के बाद आज पहली बार हंसिका मोटवानी और सोहेल कथुरिया पति-पत्नी के रूप में मीडिया के सामने आए। राजस्थान से डेस्टिनेशन वेडिंग कर मुंबई लौटे कपल के चेहरे पर शादी की खुशी साफ नजर आ रही थी। दोनों का इस दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें हंसिका अपनी हनीमून की प्लानिंग पर रिएक्ट भी करती नजर आ रही हैं।