फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hansika Motwani: हंसिका की मां ने दामाद सोहेल से शादी में क्यों मांगे पांच लाख रुपये? वजह कर देगी हैरान

Sat, 18 Mar 2023 11:24 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सोहेल कथुरिया, हंसिका मोटवानी, मोना मोटवानी - फोटो : social media
साउथ से लेकर बॉलीवुड और टीवी की दुनिया में धमाल मचाने वाली अभिनेत्री हंसिका मोटवानी पिछले काफी दिनों से लगातार चर्चाओं में बनी हुई हैं। सोहेल कथूरिया संग अपनी शादी से लेकर अपने शो 'लव शादी ड्रामा' तक सभी चीजों को लेकर हंसिका सुर्खियों में हैं। हंसिका अपनी शादी पर बने शो में आए दिन सोहेल और अपने रिश्ते समेत बाकी चीजों के बारे में खुलासे करती रहती हैं। इसी क्रम में अभिनेत्री की मां ने भी बेटी की शादी को लेकर खुलासा किया, जिसमें उन्होंने बताया कि उन्होंने सोहेल और उनके परिवार से पांच लाख रुपये की डिमांड की थी। लेकिन, सवाल उठता है आखिर क्यों? तो वजह जानने के पढ़िए हमारी खबर..
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
हंसिका मोटवानी, सोहेल कथूरिया - फोटो : social media
सोहेल कथूरिया के साथ हंसिका मोटवानी की शादी किसी राजसी शादी से कम नहीं थी। कपल ने पिछले साल दिसंबर में जयपुर, राजस्थान के मुंडोता पैलेस में हमेशा-हमेशा के लिए दोनों का हाथ थाम लिया था। करीबी दोस्तों और परिवार के बीच सात फेरे लेने वाली हंसिका की शादी के बारे में उनके फैंस को जानने की बहुत उत्सुकता थी। इसी वजह से अभिनेत्री उन सभी के लिए 'लव शादी ड्रामा' नाम का एक शो लेकर आईं, जिसमें वह अपनी शादी के बारे में खुलकर बात करती हैं। इसी के लेटेस्ट एपिसोड में अभिनेत्री की मां मोना मोटवानी को दूल्हे के परिवार के सदस्यों से फंक्शन में देर से आने के लिए हर मिनट के पांच लाख रुपये देने की मांग करते देखा गया।
विज्ञापन

3 of 5
हंसिका मोटवानी, सोहेल कथुरिया - फोटो : सोशल मीडिया
शादी की सभी रस्में बिना किसी रुकावट के निभाई जा रही थीं,  लेकिन हंसिका की मां सोहेल के परिवार से काफी नाराज थीं। मोना मोटवानी को उनकी शिकायत करते देखा गया। इतना ही नहीं वह बोलती दिखीं कि, 'मेरा एक विनम्र अनुरोध है। कथूरिया वे लोग हैं जो बहुत देर से आते हैं और मोटवानी समय के पाबंद होते हैं। अगर आप आज देर से आए तो आपको हर मिनट की देरी के लिए आप लोग मुझे पांच लाख रुपये देने होंगे। मैं यह अनुरोध इसलिए कर रही हूं क्योंकि अशुभ समय शाम 4:30 बजे से शाम 6 बजे के बीच है। तो उम्मीद है आप लोग अब जल्दी आ सकेंगे।' 

4 of 5
हंसिका मोटवानी, सोहेल कथुरिया - फोटो : Social media
इसके बाद, लेटेस्ट एपिसोड में हंसिका ने खुलासा किया कि आखिर सोहेल को मंडप में अपने लिए इंतजार करते हुए देखकर उन्हें कैसा लगा। अभिनेत्री बोलीं, 'इस बात ने मुझे बहुत प्रभावित किया और मैं उन्हें मंडप में देखकर ऐसी थी कि मैं अपने जीवन के प्यार से शादी कर रही हूं। यह सबसे अच्छा अहसास था। चीजें सच में हो रही थीं। मैं शादी कर रहा थीं। मुझे नहीं पता कि अपने आप कैसे समझाऊं और यह सबसे अलग था।'
Dalljiet Kaur Sangeet: 'संगीत नाइट' में दोस्तों संग झूमीं दलजीत, निखिल ने भी ऐसे मचाई धूम
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हंसिका मोटवानी, सोहेल कथूरिया - फोटो : Instagram
हंसिका मोटवानी ने पिछले साल नवंबर में सोहेल के साथ अपनी सगाई की घोषणा कर सभी को चौंका दिया था। सोहेल ने एफिल टॉवर के सामने घुटनों पर बैठकर शादी के लिए प्रपोज किया था। दोनों की तस्वीरों ने सभी का दिल जीत लिया था।
Lance Reddick: 'जॉन विक' फेम एक्टर लांस रेडिक का निधन, 60 साल की उम्र में अभिनेता ने ली अंतिम सांस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें