हिंदी सिनेमा की चर्चित हीरोइन कृति सैनन की छोटी बहन नूपुर सैनन की चर्चा इन दिनों हो रही है ओटीटी पर उनकी डेब्यू सीरीज ‘पॉप कौन’ को लेकर। पहली बार वह अभिनेता अक्षय कुमार के साथ म्यूजिक वीडियो 'फिलहाल' में दिखीं थी, बाद में इसका सीक्वेल फिलहाल 2' भी बना। लेकिन, अभिनय के क्षेत्र में उन्हें अपना दमखम दिखाना अभी बाकी है। नवाजुद्दीन सिद्दीकी की फिल्म 'नूरानी चेहरा' और साउथ के सुपरस्टार रवि तेजा के साथ फिल्म 'टाइगर नागेश्वर राव' कर रहीं नूपुर सैनन को उम्मीद है कि दर्शक उन्हें आने वाली फिल्मों में उन्हें भरपूर प्यार देंगे।