फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

4 साल में अचानक इतनी बड़ी हो गई थीं ये एक्ट्रेस, चाइल्ड आर्टिस्ट से मिला था हीरोइन का रोल

Thu, 09 Aug 2018 07:42 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
हंसिका मोटवानी
बॉलीवुड में बतौर बाल कलाकार डेब्यू करने वालीं हंसिका मोटवानी 26 साल की हो गई हैं। 9 अगस्त को जन्मीं हंसिका बॉलीवुड में भले ही कुछ खास नाम नहीं कमा पाईं लेकिन साउथ फिल्म इंडस्ट्री में वो एक बड़ा नाम हैं। हंसिका ने अपने करियर की शुरुआत साल 2003 में टीवी सीरियल 'शाका लाका बूम बूम' से की थी।
विज्ञापन

2 of 6
हंसिका मोटवानी
हंसिका मोटवानी का जन्म बिजनेसमैन प्रदीप मोटवानी के घर पर हुआ था। उनकी शुरुआती पढ़ाई मुंबई के पोदार इंटरनेशनल स्कूल से हुई। कई टीवी शो करने के बाद साल 2003 में हंसिका ने ऋतिक रोशन की फिल्म 'कोई मिल गया' में काम किया था। फिल्म में हंसिका ने चाइल्ड आर्टिस्ट का किरदार निभाया था। 
विज्ञापन

3 of 6
हंसिका मोटवानी
साल 2007 में हंसिका मोटवानी, हिमेश रेशमिया के साथ फिल्म 'आप का सुरूर' में बतौर एक्ट्रेस नजर आई थीं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी। इसी साल हंसिका ने साउथ की फिल्म 'देसमुदुरु' में काम किया था। इस फिल्म के लिए उन्हें फिल्मफेयर का बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला था। 

4 of 6
हंसिका मोटवानी
बॉलीवुड में दर्शकों ने उन्हें 'कोई मिल गया' के बाद 'आप का सुरूर' में देखा था जिसके बाद लोग हैरान रह गए थे। अचानक बड़े होने पर कई तरह की चर्चाएं होने लगी। कहा तो यह भी गया कि उनके अचानक बड़े दिखने का राज हार्मोनल इंजेक्शन लेना है हालांकि इस बारे में हंसिका की ओर से कोई बयान नहीं आया है।
विज्ञापन

5 of 6
हंसिका मोटवानी
'आप का सुरूर' के वक्त हंसिका केवल 16 साल की थीं जबकि हिमेश उनसे 18 साल बड़े थे। इसके अलावा हंसिका का नाम विवादों में भी घिरा। उनके साथ सबसे बड़ा विवाद तब जुड़ा जब उनका एक बाथरूम वीडियो लीक हो गया। यह वीडियो काफी वायरल हुआ था। वीडियो सामने आने के बाद हंसिका ने कहा था कि इससे बुरा आपकी जिंदगी में कुछ नहीं हो सकता। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
हंसिका मोटवानी
निजी जिंदगी की बात करें तो हंसिका के पिता ने उनके जन्म के कुछ समय बाद ही उनकी मां को छोड़ दिया था और विदेश में शिफ्ट हो गए। हंसिका कहती हैं कि वो सिर्फ अपनी मां की बेटी हैं। फिल्मों के साथ हंसिका सोशल वर्क भी खूब करती हैं। उन्होंने 30 ऐसी महिलाओंं के इलाज का खर्चा उठाया था जिन्हें ब्रेस्ट कैंसर था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें