फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केआरके को हंसल मेहता की चेतावनी और सीनियर कलाकारों के सामने शूटिंग का संकट, पांच खबरें

Sun, 05 Jul 2020 07:35 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बॉलीवुड - फोटो : Social Media
अभिनेता व फिल्म क्रिटिक कमाल राशिद खान उर्फ केआरके और निर्देशक हंसल मेहता ट्विटर पर भिड़ गए हैं। हाल ही में केआरके ने एक ट्वीट कर कहा था कि वो हंसल मेहता और मनोज बाजपेयी पर अपना रिव्यू देने वाले हैं। केआरके के इस ट्वीट पर हंसल बुरी तरह भड़क गए और उन्होंने चेतावनी दे डाली।

केआरके को हंसल मेहता ने दी पंगा न लेने की चेतावनी, मनोज बाजपेयी बोले- अब जंग शुरू होगी

 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
पिता के साथ सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Social Media
बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन को अभी कुछ ही दिन बीते हैं। सुशांत के निधन के बाद से ही उनके फैंस लगातार सुशांत के लिए इंसाफ की मांग कर रहे हैं। पुलिस इस मामले की जांच में भी जुटी हुई है। हाल ही में सुशांत के पिता का एक ट्विटर अकाउंट सामने आया जिसके जरिए उन्होंने अपने बेटे के लिए इंसाफ की मांग की। हालांकि ये अकाउंट शक के घेरे में था। अब सुशांत के परिवार ने इस मामले में चुप्पी तोड़ी है।

सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने नहीं की सीबीआई जांच की मांग, ट्विटर अकाउंट को भी बताया फेक


 
विज्ञापन

3 of 5
रामगोपाल वर्मा
बॉलीवुड के जाने माने निर्देशक रामगोपाल वर्मा के खिलाफ एक मामला दर्ज किया गया है। ये मामला 2018 में हुए मर्डर केस पर आधारित फिल्म बनाने को लेकर दर्ज किया गया है। जिस व्यक्ति की हत्या हुई थी उसके पिता ने मामले को लेकर अदालत में याचिका दायर की थी। जिसके बाद अदालत ने ये निर्देश दिए।

राम गोपाल वर्मा पर हुआ केस दर्ज, ऑनर किलिंग की सत्य घटना पर आधारित फिल्म निर्माण का है मामला


 

4 of 5
अजय देवगन और अक्षय कुमार - फोटो : Social Media
15 जून को पूर्वी लद्दाख में गलवां घाटी में चीनी सेना के साथ हिंसक झड़प में 20 भारतीय सैनिकों ने अपनी जान गंवा दी थी। इसके बाद पूरे देश में चीनी सामान का बहिष्कार करने के लिए सोशल मीडिया पर एक आंदोलन चल गया। इस बीच शनिवार को बॉलीवुड गलियारों में ये खबर आई कि इस घटना फिल्म का अजय देवगन ने एक फिल्म निर्माण करने का मन बनाया है। ये खबर सामने आते ही लोगों ने अचानक अक्षय कुमार को ट्रोल करना शुरू कर दिया। 

गलवां घाटी पर अजय देवगन ने किया फिल्म बनाने का एलान, लोगों ने इस वजह से कर दिया अक्षय कुमार को ट्रोल


 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सिनटा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
सिने मजदूरों के महासंघ फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्पलॉइज ने महाराष्ट्र सरकार से शूटिंग शुरू करने की गाइडलाइंस तय करके उन पर मुहर तो लगवा ली। लेकिन, उनके बनाए कुछ नियम अब टीवी और फिल्मों में काम करने वाले कुछ बुजुर्ग कलाकारों के लिए परेशानी की वजह बन गए हैं। फेडरेशन ने सरकार को ये सुझाव दिया था कि लॉकडाउन के बाद शूटिंग की मंजूरी मिलने के तीन महीने तक 65 साल से ऊपर के कलाकार शूटिंग नहीं करेंगे। सरकार ने फेडेरशन की ये संस्तुति मानकर दिशा निर्देश जारी कर दिए। अब शनिवार को सिने एंड टीवी आर्टिस्ट्स एसोसिएशन (सिनटा) के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट मनोज जोशी ने महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात कर इस दिशा निर्देश को हटवाने की गुहार लगाई है।

बिग बी समेत सारे सीनियर कलाकारों के सामने शूटिंग का संकट, सिनटा ने राज्यपाल से की मदद की अपील


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें