राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद से शिल्पा शेट्टी पर भी लगातार निशाना साधा जा रहा है। शिल्पा शेट्टी इन दिनों अपने पति के मामले को लेकर जबरदस्त चर्चा में हैं। शिल्पा के पति राज कुंद्रा को मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने अश्लील फिल्में बनाने और उन्हें एप्स पर अपलोड करने के आरोप में हिरासत में लिया है। इसके बाद से हर पल शिल्पा और राज से जुड़ी बातें सामने आ रही हैं। जिसके चलते उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। इन्हीं सब के बीच निर्देशक हंसल मेहता ने शिल्पा शेट्टी का समर्थन किया है और बॉलीवुड सितारों की चुप्पी पर सवाल उठाए हैं।
शिल्पा शेट्टी के समर्थन में बोले हंसल मेहता
हंसल मेहता ने एक या दो नहीं, लगातार तीन ट्वीट कर शिल्पा के लिए आवाज उठाई है और लिखा कि अच्छे वक्त में सब पार्टियां करने के लिए होते हैं। इसके अलावा हंसल मेहता ने बॉलीवुड सितारों की चुप्पी पर सवाल किए हैं और उनपर तंज कसा है।