फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhediya: 'फिल्म फ्रेंचाइजी बनने की हकदार', 'भेड़िया' पर हंसल मेहता का ट्वीट देख भड़का यूजर, लिखा- फेलियर

Sun, 27 Nov 2022 04:59 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
भेड़िया, हंसल मेहता - फोटो : सोशल मीडिया
वरुण धवन और कृति सेनन की फिल्म 'भेड़िया' सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, जिसे दर्शकों का अच्छा खासा रिस्पॉन्स मिल रहा है। सोशल मीडिया पर लोग 'भेड़िया' की जमकर तारीफ कर रहे हैं। वहीं, अब फिल्ममेकर हंसल मेहता ने भी यह फिल्म देख ली है, जिसके बाद उन्होंने एक ट्वीट किया और कहा कि इस फिल्म की फ्रेंचाइजी बननी चाहिए। हालांकि, एक यूजर को उनकी यह बात कुछ खास पसंद नहीं आई। इसी वजह से हंसल मेहता को ट्रोल किया गया। लेकिन फिल्ममेकर भी करारा जवाब देते दिखे हैं। 
विज्ञापन

2 of 4
हंसल मेहता - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, वीकएंड पर फिल्म का मजा लेने का बाद हंसल मेहता ने एक ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने लिखा, 'भेड़िया एक उपलब्धि है, एक अनुभव है। मैं अमर कौशिक के फैन के रूप में चला गया था और सिनेमाहॉल से और भी बड़े प्रशंसक के रूप में निकला। टॉप क्लास वीएफएक्स, अच्छी कहानी, तकनीकी रूप से टॉप क्लास और बहुत अच्छा अभिनय। यह फिल्म फ्रेंचाइजी बनने के लिए सभी प्रोत्साहन और सफलता की हकदार है।' इस ट्वीट से ही साफ है कि हंसल मेहता को यह फिल्म बहुत ही पसंद आई है।

Nora Fatehi: नोरा फतेही का भी टूटा है दिल, 'बड़ा पछताओगे' की शूटिंग के दौरान दर्द से गुजर रही थीं एक्ट्रेस

विज्ञापन

3 of 4
भेड़िया - फोटो : सोशल मीडिया

हालांकि, हंसल मेहता का यह ट्वीट एक यूजर को बिल्कुल पसंद नहीं आया और उन्होंने फ्रेंचाइजी को बॉक्स ऑफिस पर फेल बताया। यूजर ने लिखा, 'कर लो सपोर्ट, बॉक्स ऑफिस फेलियर है यह।' फिल्ममेकर भी यूजर के इस ट्वीट का अच्छा जवाब देते हैं। वह लिखते हैं, 'तेरे पापा के पैसों के लिए सॉरी फील हो रहा है।' वहीं, एक यूजर ने हंसल मेहता का समर्थन किया और लिखा, 'मान लीजिए सर, अगर यह फिल्म असफल होती है, तो हम एक दर्शक के रूप में असफल होंगे और फिर हम ही हैं जो कहते हैं, 'अब बॉलीवुड में अच्छी फिल्में नहीं बनतीं'।

Urfi Javed: नया लुक पाने के लिए उर्फी को हजार बार डाई करना पड़ा कपड़ा, एक हफ्ते में सेट हो पाए थे डायमंड

विज्ञापन

4 of 4
फिल्म भेड़िया। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बता दें कि 'भेड़िया' हॉरर के साथ-साथ कॉमेडी फिल्म है, जिसमें वरुण धवन और कृति सेनन के साथ साथ अभिषेक बनर्जी भी नजर आए हैं। इस फिल्म का निर्देशन अमर कौशिक ने किया है। 25 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म ने दो दिनों में ही 17.05 करोड़ के आसपास का कलेक्शन कर लिया है। अनुमान है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें