नोरा फतेही
- फोटो : instagram
नोरा फतेही इस समय डांस रियलिटी शो 'झलक दिखला जा सीजन 10' को होस्ट कर रही हैं। शो अब अपने फिनाले में है और इस दौरान टॉप 6 कंटेस्टेंट में से रुबीना दिलैक, निशांत भट्ट, गुंजन सिन्हा, फैसल शेख, श्रीति झा और गशमीर महाजनी ने अपनी परफॉर्मेंस दी। इस दौरान श्रीति झा ने अपने कोरियोग्राफर विवेक चाचेरे के साथ नोरा के गाने 'बड़ा पछताओगे' पर परफॉर्म किया। इस दौरान एक्ट्रेस इतनी इमोशनल हो गईं कि उन्होंने अपनी जिंदगी का वह हिस्सा साझा किया जो अब तक अनसुना था।