हंसल मेहता
- फोटो : इंस्टाग्राम
तस्वीरों में देखा जा सकता है कि हंसल भूरे रंग का ब्लेजर और सफेद टीशर्ट पहने हुए हैं, जबकि सफीना गुलाबी रंग के सलवार सूट में हैं। दोनों दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करने के बाद अपने परिवार के साथ पोज देते हुए दिखाई दे रहे हैं। उनकी पोस्ट पर फिल्म निर्माता विशाल भारद्वाज, अनुभव सिन्हा, अभिनेता राजकुमार राव, मनोज बाजपेयी और शेफ रणवीर बरार ने उन्हें इसके लिए बधाई दी है। हंसल मेहता की मॉर्डन लव मुंबई वेब सीरीज के अभिनेता प्रतीक गांधी ने लिखा- ये प्यार है...इसके बाद उन्होंने दिल वाले इमोजी बनाए...और यह प्रेरणादायक भी है।