फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘हमारी वाली गुड न्यूज’ के सेट पर पहुंची जूही परमार का असर, समझिए क्यों घबराई हुई थीं सृष्टि जैन

Tue, 27 Oct 2020 03:58 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
हमारीवाली गुड न्यूज - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अक्टूबर के फेस्टिव महीने में जी टीवी अपने दर्शकों के लिए कार्यक्रमों की बहार लेकर आया है और इसी कड़ी में पेश किया गया है भारतीय समाज में सास-बहू के बदलते रिश्तों का बिल्कुल नया अंदाज। भारतीय टेलीविजन पर अक्सर इस रिश्ते में थोड़ी खींचतान, ऊंच-नीच और कहासुनी दिखाई जाती रही है, लेकिन अब जी टीवी के नए शो 'हमारीवाली गुड न्यूज' में यह रिश्ता विश्वास, उम्मीद और दोस्ती की डोर से बंध गया है, जहां दोनों एक दूसरे की खातिर हर जोखिम उठाती हैं।
विज्ञापन

2 of 6
हमारीवाली गुड न्यूज - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
असल में इस शो में एक बहू नव्या और उसकी सास रेणुका अपने परिवार को वह बहुप्रतीक्षित गुड न्यूज़ देने के लिए आपस में अपनी भूमिकाओं की अदला-बदली कर लेती हैं। इस शो में प्रतिभाशाली टेलीविजन एक्ट्रेस सृष्टि जैन 23 साल की एक कॉन्फिडेंट और यंग विवाहित लड़की नव्या तिवारी की भूमिका निभा रही हैं, जो किंडरगार्टन के बच्चों को पढ़ाती हैं।
विज्ञापन

3 of 6
हमारीवाली गुड न्यूज - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
दूसरी ओर, पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस जूही परमार, नव्या की सास रेणुका के रोल में हैं, जो तिवारी परिवार की जीवन रेखा हैं। वह जिस तरह पूरा घर संभालती हैं, उस तरह तो केवल वही संभाल सकती हैं! वह एक पक्के इरादों वाली औरत हैं, जिनके मन में भगवान का डर है। वह अपने पड़ोस की महिलाओं की कीर्तन मंडली की सक्रिय सदस्य भी हैं। दोनों पावरहाउस परफॉर्मर्स घर-घर में जाना पहचाना नाम हैं।

4 of 6
सृष्टि जैन - फोटो : file photo
लेकिन धारावाहिक की शूटिंग के दौरान दोनों को देख लगा है कि सृष्टि जैन जूही परमार से इस कदर प्रभावित हैं कि सेट पर दोनों के पहली बार मिलने पर वह जूही के सामने कुछ भी बोल नहीं पाईं। सृष्टि ने इस बारे में खुलासा करते हुए बताया, "जूही एक शानदार एक्टर हैं, जिन्हें मैं अपना एक्टिंग करियर शुरू करने से पहले फॉलो कर रही हूं। वह हमारी इंडस्ट्री की सबसे बेहतरीन अदाकाराओं में से एक हैं और जब मुझे पता चला कि वह भी ‘हमारीवाली गुड न्यूज़’ का हिस्सा होंगी, तो मैं बेहद उत्साहित हो गई।
विज्ञापन

5 of 6
सीरियल "हमारी वाली गुड न्यूज" के कलाकार - फोटो : अमर उजाला
सृष्टि के मुताबिक इससे पहले वह जूही परमान से कभी नहीं मिली थीं और जब हम इस शो के प्रोमो शूट के दौरान दोनों पहली बार मिले थे तो वह उनसे बहुत प्रभावित हुईं। सृष्टि कहती हैं, “चूंकि वह इंडस्ट्री में बड़ा नाम हैं, तो मुझे उन जैसी शख्सियत के साथ काम करने को लेकर घबराहट होती थी और इसलिए मुझे हर वक्त अपना बेस्ट देने की जरूरत महसूस होती रही। असल में जब हम पहली बार मिले थे, तो मैं उनके सामने कुछ बोल ही नहीं पाई। हालांकि उनका व्यवहार इतना विनम्र था कि मुझे लगा जैसे मैं किसी दोस्त से मिल रही हूं। हमने अपने शोज़, एक्टिंग और बहुत-सी चीजों के बारे में बात की और तब से ही हम अच्छी तरह घुल मिल गए। खासतौर पर फूड को लेकर हमारे बीच काफी चर्चा होती है। मुझे यह भी एहसास हुआ कि वे उन सबसे विनम्र और मधुर स्वभाव के इंसानों में से हैं, जिन्हें मैं जानती हूं। हमारीवाली गुड न्यूज़ के सेट पर मैंने उनसे बहुत कुछ सीखा है और मैं यह देखने के लिए उत्साहित हूं कि दर्शक पर्दे पर रेणुका और नव्या के इस खास रिश्ते को किस तरह पसंद करते हैं।"
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
जूही परमार और सृष्टि जैन - फोटो : अमर उजाला
इस बारे में बात करने पर जूही परमार कहती हैं, "जब हम पहली बार मिले थे तो सृष्टि के चेहरे पर बड़ी-सी मुस्कान थी और उसी पल मुझे महसूस हो गया कि वह एक सच्ची और स्नेही व्यक्ति हैं। अक्सर कलाकारों को घुलने-मिलने में वक्त लगता है, क्योंकि उन्हें नहीं पता होता कि सामने वाला व्यक्ति कैसे रिएक्ट करेगा, लेकिन हम जल्द ही एक दूसरे को समझ गए और अब हम अच्छे दोस्त हैं।"

पढ़ें: कारोबारी दुनिया के ‘बैडब्वॉयज’ के बाद अब बारी ‘गुडब्वॉयज’ की, इन मशहूर शख्सीयतों पर बनेगी वेब सीरीज
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें