फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Halloween 2020: बॉलीवुड के इन सितारों ने अपनाया हैलोवीन लुक, इस अंदाज में आए नजर

Sun, 01 Nov 2020 08:53 AM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
इरा खान, सोनम कपूर - फोटो : instagram/khan.ira, sonamkapoor
हैलोवीन का त्योहार दुनिया के कई पश्चिमी देशों में मनाया जाता है। अब यह धीरे धीरे भारत में भी लोकप्रिय हो रहा है। हैलोवीन 31 अक्तूबर को सेलिब्रेट किया जाता है। इस दिन लोग अजीबो गरीब वेशभूषा धारण करते हैं। आम लोगों से लेकर बॉलीवुड सितारे भी हैलोवीन लुक की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करते दिखे। आगे की स्लाइड में दिखाते हैं ऐसी ही तस्वीरें।
विज्ञापन

2 of 5
इरा खान - फोटो : instagram/khan.ira
आमिर खान की बेटी इरा खान का हैलोवीन लुक दिखा। इरा ने अपने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें साझा की हैं। उन्होंने अपने आधे चेहरे को काला कर रखा है। साथ ही काले रंग का टॉप और जैकेट पहना है। इरा का ये लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

3 of 5
नेहा धूपिया की बेटी - फोटो : instagram/nehadhupia
नेहा धूपिया ने बेटी मेहर को हैलोवीन थीम में सजाया। नेहा धूपिया की बेटी ने काले रंग की ड्रेस पहनी है और साथ में एक झाड़ू भी लेकर बैठी हुई हैं। उन्होंने झाड़ू को भी रंग बिरंगे स्टीकर से सजाया है।

4 of 5
सोहा अली खान, कुणाल खेमू, इनाया - फोटो : instagram/sakpataudi
सोहा अली खान और कुणाल खेमू हैलोवीन थीम में नजर आए। उनके साथ बेटी इनाया भी दिखीं। परिवार के तीनों सदस्यों ने एक जैसा नाइट सूट पहन रखा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सोनम कपूर - फोटो : instagram/sonamkapoor
सोनम कपूर ने हैलोवीन लुक में हॉलीवुड अभिनेत्री मर्लिन मुनरो का लुक अपनाया। सोनम ने काले रंग की ड्रेस पहनी और बोल्ड रेड लिपस्टिक लगाई। उनके बाल हूबहू मर्लिन मुनरो स्टाइल में लग रहे हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें