Haiwaan Box Office Collection: प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी फिल्म 'हैवान' सिनेमाघरों में चल रही है। बॉक्स ऑफिस पर इसे कई दूसरी फिल्मों से टक्कर मिल रही है। ऐसे में आइए जानते हैं इसने दूसरे दिन कितना कलेक्शन किया है।
अक्षय कुमार और सैफ अली खान की अदाकारी वाली फिल्म 'हैवान' की रिलीज का आज दूसरा दिन है। प्रियदर्शन की फिल्म को लेकर दर्शकों में जैसा क्रेज था वह बॉक्स ऑफिस पर नहीं दिख रहा है। पहले दिन फिल्म ने धीमी शुरुआत की थी। वहीं दूसरे दिन इस फिल्म की कमाई और घट गई है। इसे वीकएंड का भी फायदा मिलता नहीं दिख रहा है। इसके आगे सिनेमाघरों में पहले से चल रही फिल्मों ने अच्छा कलेक्शन किया है।
विज्ञापन
2 of 5
हैवान फिल्म रिव्यू
- फोटो : अमर उजाला
'हैवान' की दूसरे दिन की कमाई
फिल्म रिलीज होने के बाद दर्शकों की इस पर मिलीजुली प्रतिक्रिया सामने आई। पहले दिन फिल्म ज्यादा दर्शकों को सिनेमाघरों तक बुलाने में नाकाम रही। ओपनिंग डे पर इसने तीन करोड़ रुपये से खाता खोला। दूसरे दिन इसे वीकएंड का फायदा नहीं मिला। शनिवार को खबर लिखे जाने तक इसने 1.32 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। देर रात इन आंकड़ों में इजाफा हो सकता है। फिल्म का कुल कलेक्शन 4.32 करोड़ रुपये हो गया है।
विज्ञापन
3 of 5
मिर्जापुर द मूवी, हनुमान अंश
- फोटो : सोशल मीडिया
किन फिल्मों से मिल रही 'हैवान' को टक्कर?
फिल्म 'हैवान' को बॉक्स ऑफिस पर सीधे तौर पर 'हनुमान अंश' और 'मिर्जापुर द मूवी' से टक्कर मिल रही है।
'हैवान' ने दूसरे दिन सिर्फ 1.32 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। वहीं 'हनुमान अंश' ने रिलीज के 37वें दिन 8.98 करोड़ रुपये का कारोबार किया है।
इसी तरह से 'मिर्जापुर द मूवी' से भी 'हैवान' को कड़ी टक्कर मिल रही है।
'मिर्जापुर द मूवी' ने नौवें दिन 6.32 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।
इन दोनों फिल्मों के अलावा 'टॉक्सिक' और 'इरुमुडी' जैसी फिल्में भी सिनेमाघरों में लगी हैं, जो 'हैवान' को टक्कर दे रही हैं।
क्या है 'हैवान' की कहानी?
कहानी है श्याम (सैफ अली खान) की, जो जन्म से भले ही देख नहीं सकता, लेकिन मार्शल आर्ट्स का उस्ताद है। श्याम एक पॉश सोसाइटी में मेंटेनेंस मैनेजर है। कहानी में मोड़ तब आता है जब सोसाइटी के मेंबर और रिटायर्ड जज प्रधान (बोमन ईरानी) का कत्ल हो जाता है। कत्ल से पहले जज प्रधान, श्याम को अपने अतीत के एक खौफनाक राज...परशुराम (अक्षय कुमार) के बारे में बताते हैं। परशुराम एक बेगुनाह लड़का था, जिसे जज के गलत फैसले के कारण सजा हुई, उसका परिवार तबाह हो गया और वो मेंटल हॉस्पिटल पहुंच गया। अब जेल से छूटा परशुराम एक साइको किलर बन चुका है और जज से जुड़े हर इंसान को मार रहा है। उसकी अगली नजर जज की सीक्रेट बेटी नंदिनी पर है, जिसे अब इस 'हैवान' से बचाना श्याम की जिम्मेदारी है।