फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉक्स ऑफिस: शनिवार को भी 'हनुमान अंश’ ही आगे, 'मिर्जापुर- द मूवी' और 'हैवान' को दे रही कड़ी टक्कर; जानें कमाई

Sat, 12 Sep 2026 06:52 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Box Office Collection: इन दिनों थिएटर्स में 'हनुमान अंश' और 'मिर्जापुर द मूवी' के बीच जमकर टक्कर देखने को मिल रही है। दोनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही हैं। जानिए आज शनिवार को इन फिल्मों ने कितना कलेक्शन किया है। 
विज्ञापन
1 of 4
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला
फिल्म 'हनुमान अंश' रिलीज के 37 दिन बाद भी थमने का नाम नहीं ले रही है। वहीं 'मिर्जापुर द मूवी' ने भी सिनेमाघरों में अपना भौकाल मचा रखा है। दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस को लीड कर रही हैं। इस बीच जानिए इन फिल्मों की शनिवार की कमाई।  
विज्ञापन

2 of 4
मिर्जापुर द मूवी - फोटो : सोशल मीडिया
'मिर्जापुर द मूवी' का भौकाल जारी
  • पंकज त्रिपाठी, अली फजल और दिव्येंदु की फिल्म 'मिर्जापुर द मूवी' को रिलीज हुए आज 9 दिन पूरे हो गए हैं।
  • फिल्म ने रिलीज के बाद से ही अपना दबदबा कायम रखा है।
  • हालांकि आज इसकी कमाई में हल्की गिरावट देखने को मिली है।
  • आज 9वें दिन शनिवार को फिल्म ने 5.56 करोड़ की कमाई की है।
  • इसी के साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 163.51 करोड़ का हो गया है।
  • देर रात तक इसकी कमाई के आंकड़ों में और बढ़ोतरी हो सकती है। 
विज्ञापन

3 of 4
‘हनुमान अंश’ - फोटो : instagram @taranadarsh
'हनुमान अंश' नहीं ले रही थमने का नाम 
  • फिल्म 'हनुमान अंश' का बॉक्स ऑफिस पर तूफान थमने का नाम नहीं ले रहा है।
  • रिलीज के एक महीने हो जाने के बाद भी फिल्म जमकर कमाई कर रही है।
  • आज 37वें दिन शनिवार को फिल्म ने 7.91 करोड़ की कमाई की है।
  • इसी के साथ फिल्म का टोटल नेट कलेक्शन 181.54 हो गया है।
  • फिल्म जल्द ही 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है। 
विज्ञापन

4 of 4
हैवान फिल्म रिव्यू - फोटो : अमर उजाला
इन फिल्मों से है टक्कर
'मिर्जापुर द मूवी' और 'हनुमान अंश' के अलावा कल शुक्रवार को अक्षय कुमार और सैफ अली खान की फिल्म 'हैवान' भी रिलीज हो गई है। हालांकि फिल्म की शुरुआत बॉक्स ऑफिस पर खास नहीं रही है। फिल्म ने कल पहले दिन 3 करोड़ की कमाई की थी। वहीं आज ये फिल्म खबर लिखे जाने तक 1.17 करोड़ की कमाई की है।

इसके अलावा यश की फिल्म 'टॉक्सिक' और रवि तेजा की फिल्म 'इरुमुडी' भी कुछ स्क्रीन्स पर लगी हुई हैं। इन सारी फिल्मों के बावजूद 'मिर्जापुर द मूवी' और 'हनुमान अंश' फिलहाल बॉक्स ऑफिस पर सबसे आगे हैं।  

ये भी पढ़ें- हनुमान अंश: क्या ऑस्कर में एंट्री करेगी फिल्म? निर्माता नम्रता सिंह ने किया बड़ा खुलासा, कही यह बात
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें