साल 2001 में आई फिल्म ‘तुम बिन’ (Tum Bin) तो आपको अच्छे से याद होगी। न सिर्फ फिल्म बल्कि इसके गाने भी सुपरहिट हुए थे।फिल्म में राकेश बापट, प्रियांशु चटर्जी और संदली सिन्हा के अलावा सुपर हैंडसम हीरो हिमांशु मलिक भी नजर आए थे। ‘तुम बिन’ के हिट होने के बाद हिमांशु मलिक रातों-रात हिट हो गए थे, लेकिन कुछ समय बाद ही वो इंडस्ट्री से गायब हो गए। इस हीरो ने बॉलीवुड में तो बहुत अच्छी शुरुआत की लेकिन अब हिमांशु लाइमलाइट से गायब हैं।