फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gumnaam Sitare: ‘आशिकी’ से रातोंरात स्टार बन गए थे राहुल रॉय, फिर 25 फिल्में फ्लॉप हुईं और…

Fri, 28 Oct 2022 07:45 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

मनोरंजन जगत में कई सितारे आज कामयाबी की चमक में झिलमिलाते नजर आते हैं। बुलंदियों तक पहुंचने के लिए इन कलाकारों ने कड़ी मेहतन की। 
विज्ञापन
1 of 5
Gumnaam Sitare - फोटो : अमर उजाला

मनोरंजन जगत में कई सितारे आज कामयाबी की चमक में झिलमिलाते नजर आते हैं। बुलंदियों तक पहुंचने के लिए इन कलाकारों ने कड़ी मेहतन की। चकाचौंध से भरी फिल्मी दुनिया में अपनी पहचान बनाने के इरादे से हर कोई मुंबई नगरी का रूख करता है, लेकिन बेहद कम लोग ही सफलता हासिल करने में कामयाब हो पाते हैं। कामयाबी हासिल करने के बाद उसे बनाए रखना भी एक बेहद कठिन काम है, जिसे करना सबके बस में नहीं। फिल्मी दुनिया में ऐसे में कई कलाकार मौजूद हैं जो हिट फिल्मों के बाद भी इंडस्ट्री में उस मुकाम तक नहीं पहुंच पाए, जिनकी उन्हें चाह थी। फिल्म जगत के ऐसे में ही कलाकारों के बारे में जानने के लिए अमर उजाला गुमनाम सितारे नाम की एक खास सीरीज की शुरुआत की है। सीरीज की आज की कड़ी में बात करेंगे फिल्म आशिकी से देशभर में मशहूर हुए अभिनेता राहुल रॉय की-

विज्ञापन

2 of 5
राहुल रॉय - फोटो : Social media

90 के दशक की मशहूर फिल्म आशिकी से बॉलीवुड में कदम रखने वाले अभिनेता राहुल रॉय को इस फिल्म ने रातोंरात स्टार बना दिया था। एक्टर ने कभी सोचा नहीं था कि उनकी पहली ही फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित होगी। यह फिल्म लगभग 6 महीने तक हाउसफुल चलती रही। लेकिन इस फिल्म के बाद अभिनेता को बड़ी फिल्म हाथ नहीं लगी। वह करीब आठ महीनों तक खाली बैठे रहे। लेकिन फिर उनकी किस्मत में करवट बदली और एक्टर को एक साथ 60 फिल्मों का ऑफर मिला।

No Entry 2: सलमान खान के बिना फिल्म का सीक्वल बनाएंगे बोनी कपूर, अभिनेता संग अनबन के चलते लिया फैसला!

विज्ञापन

3 of 5
राहुल रॉय - फोटो : Social media

राहुल ने इनमें से कुल 47 फिल्में एक साथ साइन कर दी, क्योंकि उन्हें डर था कि कहीं उन्हें दोबारा खाली ना बैठना पड़े। हालांकि, पहली बड़ी हिट देने के बाद अभिनेता ने ‘फिर तेरी याद आई’, ‘जानम’, ‘सपने साजन के’, ‘गुमराह’ और ‘मझदार’ जैसी फिल्में कीं, लेकिन उनकी यह 25 फिल्में बड़े पर्दे पर फ्लॉप साबित हुई। इसके बाद अभिनेता 1992 में महेश भट्ट की फिल्म जुनून में नेगेटिव किरदार में नजर आए। फिल्म में अपने अभिनय से उन्होंने सभी को हैरान कर दिया। लेकिन इसका भी उनके करियर पर कोई खास असर देखने को मिला।

Heera Mandi: संजय लीला भंसाली की 'हीरा मंडी' में नजर आएंगे बिग बॉस फेम जेसन शाह! निभाएंगे अहम किरदार

4 of 5
राहुल रॉय - फोटो : Social media
बॉलीवुड में लगातार मिल ही नाकामी के बाद के राहुल ने भोजपुरी फिल्मों में भी अपनी किस्मत आजमाई। इतना ही नहीं उन्होंने बी और सी ग्रेड फिल्में भी साइन की थी। लेकिन इंडस्ट्री में राहुल रॉय का सितारा फिर नहीं चमक सका और धीरे-धीरे वह इंडस्ट्री से दूर हो गए। फिल्मों से दूरी बनाने के बाद अभिनेता टीवी रियलिटी शो बिग बॉस के सीजन 1 में नजर आए। इतना ही नहीं वह इस शो के विजेता भी बने, लेकिन इस जीत का भी उन्हें कोई खास फायदा नहीं मिला।

Aditi Rao Hydari- Siddharth: सिद्धार्थ ने रोमांटिक अंदाज में अदिति को किया विश, फैंस के दिमाग में बजी शहनाई
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
राहुल रॉय - फोटो : Social media

अभिनय में मिली असफलता के बाद इसके बाद राहुल ने फिल्मों का निर्देशन करना शुरू किया। अब उनका 'राहुल रॉय प्रोडक्शन' नाम का प्रोडक्शन हाउस भी है। वह रीजनल फिल्मों को भी प्रोड्यूस करते हैं। इसके अलावा उनका आध्यात्म की तरफ भी काफी झुकाव है। इन सबके अवाला वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं। इतना ही नहीं बीते की साल में अभिनेता का लुक भी काफी बदल गया है। अभिनेता की तस्वीरों को देख अब उन्हें पहचान पाना लगभग नानुमकिन है। 

Nitya Menen: क्या शादी से पहले मां बनने वाली हैं अभिनेत्री नित्या मेनन? एक्ट्रेस की पोस्ट ने फैंस को चौंकाया

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें