फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुलजार ने मेघना के लिए जताया लाड, बोले 'मैंने हर स्क्रिप्ट से पहले मेघना को चुना'

Wed, 08 Jan 2020 03:49 PM IST
भावना शर्मा अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
1 of 5
गुलजार
एक पिता के रूप में गुलजार अपनी बेटी मेघना गुलजार का हमेशा से पूरा सहयोग करते रहे हैं। इस बार फिर से वह मेघना की फिल्म 'छपाक' में गीतकार की भूमिका अदा कर रहे हैं। अपनी बेटी के प्रति लगाव को जाहिर करते हुए वह कहते हैं कि मैंने किसी भी पटकथा से पहले अपनी बेटी की चुना है।
विज्ञापन

2 of 5
gulzar - फोटो : Social Media
वह आगे कहते हैं, 'मैं बहुत ही चुनिंदा हूं क्योंकि मैं अपने हर प्रोजेक्ट के लिए कुछ नया और अलग करना चाहता हूं। छपाक की कहानी सबसे असाधारण कहानियों में से एक है। इसमें गानों के लिए जगह बनाना बहुत ही मुश्किल था, लेकिन मेघना ने अपनी दृष्टि से इसे सरल बना दिया। यह आसान नहीं था, लेकिन इसकी पटकथा बहुत ही प्रेरणादायी थी।'  
विज्ञापन

3 of 5
विक्रांत मैसी, मेघना गुलजार और दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया
मेघना की तारीफ करते हुए गुलजार कहते हैं, 'मैं उसे सामाजिक रूप से जागरूक होने के लिए पूरे अंक देता हूं। वह अपनी फिल्मों के माध्यम से समाज को अच्छा संदेश दे रही है। दृढ़ विश्वास और साहस के बिना कोई भी ऐसा कर सकने में सक्षम नहीं है। यह एक ऐसा गुण है जो कभी किसी से उधार नहीं लिया जा सकता। यह तो इंसान के अंदर स्वतः ही उत्पन्न होता है। वह किसी को अपनी पटकथा छूने भी नहीं देती। मेघना समय के साथ चल रही है।'

4 of 5
Meghna Gulzar - फोटो : amar ujala, mumbai
वह दीपिका की सराहना करते हुए कहते हैं, 'दीपिका एक शानदार कलाकार हैं। वह इस साल राष्ट्रीय फिल्म अवार्ड की हकदार हैं।' लोगों की आम धारणा यह है कि संगीत और गीतों की गुणवत्ता हिंदी फिल्मों में पिछले कुछ वर्षों में खराब हुई है, वहीं गुलजार का मानना है कि यह तो समय के साथ विकसित हो रहा है। वह कहते हैं, 'हम नए समय में पुरानी भाषा का इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं। जिंदगी के साथ संगीत में बदलाव आते रहते हैं। धुन में सिर्फ बदलाव आए हैं। हम ये कैसे कह सकते हैं कि इसने पुराने संगीत को पीछे छोड़ दिया है? दोनों का अपना अलग स्थान है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
gulzar
फिलहाल, जस्ट मैरिड, तलवार और राजी के बाद गुलजार, अपनी बेटी मेघना की निर्देशित की गई हर फिल्म में एक गीतकार की भूमिका में नजर आए हैं। यह फिल्म तेजाब हमले की पीड़ित महिलाओं पर केंद्रित है। हिंदी सिनेमा की अभिनेत्री दीपिका पादुकोण इस फिल्म में मुख्य भूमिका में हैं।  
 

कई घंटों तक लाइन में खड़ी रहीं 90 के दशक की ये मशहूर अभिनेत्री, किसी ने पहचाना तक नहीं

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें