केआरके, फैसल कमाल
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि लंबे समय के बाद शनिवार को केआरके के ट्विटर हैंडल से एक के बाद एक दो ट्वीट किए गए हैं। यह ट्वीट केआरके के बेटे फैसल ने किए हैं। इस ट्वीट में उन्होंने अपने पिता की जान को खतरे में बताया है। उन्होंने लिखा, 'मैं केआरके का बेटा फैसल कमाल हूं। मुंबई में मेरे पिता को कुछ लोग जान से मारने के लिए प्रताड़ित कर रहे हैं। मैं 23 साल का हूं और लंदन में रहता हूं। मुझे नहीं पता कि मैं अपने पिता की मदद कैसे करूं। मैं अभिषेक बच्चन, रितेश देशमुख और देवेंंद्र फडणवीस से अनुरोध करता हूं कि वे मेरे पिता की मदद करें। मैं और मेरी बहन उनके बिना नहीं रह सकते।'