फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sharmila Tagore: 'देवी' के लिए शर्मिला टैगोर को मिले थे पांच हजार रुपये, बताया- कैसे खर्च की थी अपनी पहली कमाई

Tue, 02 Apr 2024 04:55 PM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

शर्मिला टैगोर ने हाल ही में इसका खुलासा किया है कि उनकी पहली फिल्म के लिए उन्हें 5000 रुपये मिले थे। उन्होंने इन रुपये से ढेर सारा सोना खरीद लिया था। शर्मिला टैगोर ने अपने शुरुआती इन्वेस्टमेंट को लेकर हाल ही में बात की है। 
विज्ञापन
1 of 5
शर्मिला टैगोर - फोटो : सोशल मीडिया
60 और 70 के दशक की खूबसूरत और दमदार अभिनेत्रियों में से एक शर्मिला टैगोर ने अपने करियर की शुरुआत सत्यजीत रे की 1960 की फिल्म 'देवी' से की थी। इस फिल्म के लिए अभिनेत्री को पांच हजार रुपये मिले थे। अभिनेत्री ने हाल ही में इसका खुलासा किया है। उ्होंने बताया कि उन्होंने इन रुपये से ढेर सारा सोना खरीद लिया था। शर्मिला टैगोर ने अपने शुरुआती इन्वेस्टमेंट को लेकर हाल ही में बात की है। 
विज्ञापन

2 of 5
शर्मिला टैगोर - फोटो : social media
शर्मिला टैगोर ने एक बातचीत के दौरान कहा, 'मैंने जीवन में काफी पहले ही काम करना शुरू कर दिया था और मैंने जीवन में काफी पहले ही कमाई भी शुरू कर दी थी। हालांक, फीस उतनी शानदार नहीं थी, जितनी अभी है। मगर फिर भी चीजों की कीमत भी उतनी नहीं थी।' इस दौरान उन्होंने अपनी पहली फिल्म से होने वाली कमाई के बारे में खुलासा करते हुए कहा कि उनके पिता को पैसे लेने में कोई दिलचस्पी नहीं थी।' 

Crew worldwide Box Office: चार दिनों में क्रू की चांदी, देश ही नहीं, दुनियाभर में बजा डंका, वर्ल्डवाइड कमाई पहुंची इतने करोड़
विज्ञापन

3 of 5
शर्मिला टैगोर - फोटो : Social media
अभिनेभी ने आगे बताया, 'इसके बावजूद भी उन्होंने मुझे एक साड़ी दी। एक घड़ी दी और उन्होंने मुझे 5,000 रुपये दिए थे। तो एक बंगाली परिवार होने के नाते, हम तुरंत सोने की दुकान पर गए। हमने चूड़ियां खरीदीं और एक हार खरीदा। इसके अलावा इन पांच हजार रुपये में हमने बालियां भी खरीदीं। हालांकि, पैसे कम थे और तब चीजें इतनी महंगी भी नहीं थीं।'

4 of 5
शर्मिला टैगोर - फोटो : amar ujala
अपनी शुरुआती बंगाली फिल्मों में शर्मिला टैगोर ने लगभग दस हजार से पंद्रह हजार रुपये की कमाई की थी। उनकी पहली हिंदी फिल्म शक्ति सामंत द्वारा निर्देशित कश्मीर की कली के लिए उन्हें 25,000 रुपये मिले थे। अभिनेत्री ने बताया कि उन्होंने उनके साथ दो फिल्में की थीं, दोनों फिल्मों के लिए उन्हें 25,000 रुपये मिलने थे, लेकिन सामंत ने उन्हें दूसरी फिल्म के लिए नकद के बजाय जमीन का एक टुकड़ा ऑफर किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शर्मिला टैगोर - फोटो : अमर उजाला
शर्मिला टैगोर ने कहा, 'उन्होंने मुझसे कहा कि तुम्हें पैसे देने के बजाय, मैं तुम्हें जमीन क्यों नहीं दे देता? जो कि अब विले पार्ले है। तो मैंने उनसे कहा कि क्या आप पागल हैं। क्या मैं इस दलदल में आकर रहने वाली हूं।' शर्मिला टैगोर बॉलीवुड की सबसे लोकप्रिय दिग्गज अभिनेत्रियों में से एक हैं। 1960 के दशक में दर्शकों के बीच उनकी बड़ी फैन फॉलोइंग हुआ करती थी। 

अनुपमा ने किया खुलासा, कहा- PM मोदी से सीखा गुजराती लहजा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें