फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'गली ब्वॉय' की रिलीज से पहले बर्लिन फिल्म फेस्टिवल में हुई स्पेशल स्क्रीनिंग, तस्वीरें वायरल

Sat, 09 Feb 2019 04:58 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Berlin Film Festival - फोटो : amar ujala
फिल्म 'सिंबा' के बाद बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह इन दोनों अगली फिल्म 'गली ब्वॉय' की वजह से चर्चा में हैं। यह फिल्म अगले हफ्ते सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म में रणवीर सिंह के साथ अभिनेत्री आलिया भट्ट और कल्की केकलां मुख्य भूमिका में हैं। रिलीज से पहले 'गली ब्वॉय' को बर्लिन फिल्म फेस्टिवल में दिखाया गया है। 
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
Alia Bhatt - फोटो : instagram
बर्लिन फिल्म फेस्टिवल में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट सहित 'गली ब्वॉय' की पूूरी स्टार कास्ट पहुंची है। तस्वीर आते ही सोशल मीडिया पर खूब वायरल भी हो रही है। मुंबई में बीते दिनों फिल्म का म्यूजिक लांच इवेंट भी हुआ, जिसमें कई सितारे नजर आए।
विज्ञापन

3 of 5
Ranveer Singh - फोटो : instagram
वहीं फिल्म के मेकर्स 'गली ब्वॉय' का जमकर प्रमोशन कर रहे हैं। इस फिल्म का निर्देशन जोया अख्तर कर रही हैं। खास बात यह है कि जोया अख्तर के साथ रणबीर सिंह की यह दूसरी फिल्म है। इससे पहले उन्होंने जोया के साथ 'दिल धड़कने दो' में काम किया था। बर्लिन फिल्म फेस्टिवल में जोया अख्तर भी पहुंची हैं। 

4 of 5
Ranveer Singh and Alia Bhatt - फोटो : instagram
बात करें गली ब्वॉय की कहानी मुंबई की मलिन बस्तियों में रहने वाले एक साधारण मुस्लिम परिवार के लड़के की कहानी है,जो आर्थिक रूप से कमजोर है और जिसका सपना एक रैपर बनने का है। फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा आलिया भट्ट भी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म में उनका किरदार भी एक मुस्लिम लड़की का है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Alia Bhatt - फोटो : instagram
आपको बता दें कि फिल्म गली ब्वॉय में रणवीर सिंह का किरदार उनके अब तक के फिल्मी करियर से बेहद अलग हैै। वह पहली बार किसी फिल्म में रैप करते नजर आएंगे। इस फिल्म से रणवीर को काफी उम्मीदें हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें