फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्यार खोकर भी कामयाबी के 7वें आसमान पर हैं ये 7 बॉलीवुड स्टार्स, एक का डंका तो विदेश में भी बजता है

Sat, 09 Feb 2019 04:50 PM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
bollywood
वैलेंटाइन डे वीक पर बॉलीवुड स्टार्स के लव अफेयर की बात ना हो ऐसा असंभव है। बॉलीवुड में लव-अफेयर को लेकर शुरू से ही बाते चलती आ रहीं है। ऐसे में किसी स्टार्स को प्यार का मुकाम हासिल हुआ तो कोई आज भी दिल टूटने के बाद बॉलीवुड में अपनी धाक जमाए बैठा हैं। फिल्मी दुनिया के ऐसे ही 7 नगीने हैं जो लव लाइफ में फ्लॉप साबित हुए लेकिन आज फिल्म इंडस्ट्री उनके ही नाम से जानी जाती हैं......
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
Hrithik Roshan
बॉलीवुड के सुपरहीरो और हैंडसम ब्वॉय ऋतिक रोशन के अफेयर के चर्चे पूरे बॉलीवुड जगत में गूंजे। एक वक्त था जब वह फिल्म 'काइट' की शूटिंग के दौरान फिल्म में लीड किरदार करने वालीं एक्ट्रेस बारबरा मौरी के प्यार में बह चुके थे बता दें कि ऋतिक ने साल 2000 में ही सुजैन से शादी कर ली थी। बारबरा के बाद ऋतिक का नाम बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत के साथ भी बहुत उछला। यहां तक कि ऋतिक को भी इस मामले में सफाई देनी पड़ गई थी। अगर ऋतिक के आज के हालात पर बात करें तो ना तो उनके पास कोई गर्लफ्रेंड है और बीवी सुजैन से भी उनका रिश्ता टूट गया है।
विज्ञापन

3 of 8
salman khan
आज बॉलीवुड के दिवानों का यही सवाल है कि उनके 'भाई जान' कब शादी करेंगे। यह सवाल उनकी खुद की शादी से ज्यादा जरूरी हो गया है। लेकिन आपको बता दें कि सलमान खान का सबसे पहले दिल खूबसूरत एक्ट्रेस एश्वर्या पर आया था लेकिन दोनों की यह मोहब्बत एक इतिहास ही बनकर रह गई। इसके बाद सलमान का नाम सोम्या अली, संगीत बिजलानी और कटरीना कैफ के साथ भी उछला। अब यूलिया वंतूर को उनके साथ जोड़ा जा रहा है। 

4 of 8
rekha - फोटो : social media
एक्ट्रेस रेखा की खूबसूरती के चर्चे तो आज भी बॉलीवुड में गूंज रहे हैं। एक समय था जब रेखा और सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के साथ उनके अफेयर की चर्चा पूरे देशभर में थी। लेकिन इनकी ये पॉपुलर लव स्टोरी कभी हकीकत में तब्दील नहीं हो सकी। 
विज्ञापन

5 of 8
priyanka chopra nick jonas
एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड में मोटी फीस वसूलने वालीं एक्ट्रेस में शुमार हैं और कामयाबी के ऊंचे शिखर पर हैं। लेकिन बात करें उनकी लव लाइफ की तो वहां यह फर्श पर साबित होती थीं। एक समय में प्रियंका के साथ अक्षय कुमार, शाहिद कपूर यहां तक कि शाहरुख का नाम जोड़ा जाता था। खैर, प्रियंका ने अब अपने विदेशी ब्वॉयफ्रेंड निक जोनस संग शादी कर घर बसा लिया है लेकिन पॉपुलैरिटी आज भी बरकरार है। 
विज्ञापन

6 of 8
कंगना - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड में अपने बेबाक अंदाज से पहचान रखने वाली 'क्वीन' कंगना के साथ एक्टर आदित्य पंचोली का नाम जुड़ा था। यहां तक कि कंगना ने आदित्य के साथ कई बार डेट भी की। लेकिन ये रिश्ता आगे नहीं बढ़ पाया। वहीं, एक्टर शेखर सुमन के बेटे अध्ययन सुमन के साथ भी कंगना के अफेयर की बाते चलीं। यह बात उन दिनों की जब दोनो की फिल्म 'राज द मिस्ट्री' रिलीज हुई थी।
विज्ञापन

7 of 8
karan johar
इस कड़ी में सुपरहिट फिल्म मेकर करण जौहर भी शामिल हैं। बॉलीवुड में डायरेक्टर की लिस्ट में आज करण जौहर से ऊपर कोई नाम नहीं हैं। लेकिन दुख इस बात का है कि करण आज भी सिंगल हैं। हालांकि उन्होंने खुद बताया था कि उनका दिल खूबसूरत एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना पर दिल आ गया था। लेकिन उनका यह एक तरफा प्यार कभी परवान नहीं चढ़ सका।
विज्ञापन

8 of 8
arjun kapoor, salman khan
एक्ट्रर अर्जुन कपूर की बात करें तो वह बॉलीवुड में कुछ कमाल नहीं कर पा रहे हैं। उनकी अभी तक की सभी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई हैं। लेकिन आपको बता दें कि अर्जुन का एक समय में सलमान खान की बहन अर्पिता पर दिल आया था मगर देखते ही देखते ये स्टोरी आगे नहीं बढ़ सकी। इसके बाद अर्जुन एक्ट्रेस सोनाक्षी पर सिन्हा पर लट्टू हो गए लेकिन यहां भी कोई सफलता हाथ नहीं लगी। लेकिन अब उनका नाम सलमान खान के छोटे भाई अरबाज  खान की पूर्व पत्नी मलाइका अरोड़ा संग चर्चा में है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें