gully boy
- फोटो : social media
इन सबके अलावा और भी कई फिल्मी सितारों ने सोशल मीडिया के जरिए गली ब्वॉय के ऑस्कर में भेजने पर खुशी जाहिर की। इस साल फरवरी में रिलीज इस फिल्म में रणवीर सिंह- आलिया भट्ट के अलावा विजय राज, कल्कि केकलां, सिद्धांत चतुर्वेदी, विजय वर्मा और अमृता सुभाष भी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म ने करीब 140 करोड़ रुपये का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है। वहीं इस साल 'बर्लिन इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में फिल्म का वर्ल्ड प्रीमियर भी किया गया था।