फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गली ब्वॉय की स्क्रीनिंग और मधुबाला के जन्मदिन सहित ये हैं बॉलीवुड की 5 बड़ी खबरें

Thu, 14 Feb 2019 09:58 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
deepika padukone
गली ब्वॉय की स्क्रीनिंग में पहुंचे रणवीर-दीपिका
रणवीर सिंह की फिल्म गली ब्वॉय आज रिलीज हो गई है । इससे एक दिन पहले मेकर्स ने फिल्म की स्क्रीनिंग रखी थी । स्क्रीनिंग मं रणवीर-दीपिका के साथ पहुंचे । वहीं रणबीर कपूर, आलिया भट्ट के साथ नजर आए । कार में बैठे रणवीर और दीपिका वैलेंटाइन के मूड में दिखे । दोनों ने कार में ही एक-दूसरे को किस कर लिया । 
विज्ञापन

2 of 5
madhubala
मधुबाला की 86वीं बर्थ एनिवर्सरी
हिंदी सिनेमा की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में शुमार मधुबाला का आज जन्मदिन है। वैलेंटाइन डे को जन्मीं मधुबाला बेहद रोमांटिक थीं। उनका दिल इतना मासूम था कि हर किसी पर आ जाता था। आज हम आपको बताने जा रहे हैं उनकी दस फिल्मों के किस्से जिसने दर्शकों के दिलों में आग लगा दी थी। मधुबाला के बर्थडे पर गूगल ने डूडल बनाकर उन्हें श्रंद्धांजलि दी है । 

मधुबाला की नाक और मुंह से बहता रहता था खून, आखिरी दिनों में रह गईं थी हड्डियों का ढांचा

मधुबाला की जिंदगी में सुंदरता के अलावा कोई खुशी नहीं थी, बहन ने किए थे निजी जिंदगी के कई खुलासे
विज्ञापन

3 of 5
Kangana Ranaut
कंगना रनौत पर जोया अख्तर ने कसा तंज
कंगना रनौत की फिल्म 'मणिकर्णिका' जबसे रिलीज रिलीज हुई है तबसे उन्होंने पूरे बॉलीवुड को आड़े हाथों ले रखा है । उन्होंने बॉलीवुड के कई स्टार्स पर गुट बनाने का आरोप लगाया । साथ ही ये भी कहा कि उनकी फिल्म की कोई तारीफ नहीं करता है । अब कंगना पर जोया अख्तर का बयान आया है । जोया का कहना है कि उन्हें कंगना का एक भी आरोप समझ में नहीं आता है । 

4 of 5
richa soni
सिया के राम की एक्ट्रेस रिचा सोनी ने की शादी
शादी के इस मौसम में टीवी के कई एक्टर-एक्ट्रेस ने भी सात फेरे ले लिए । अब टीवी एक्ट्रेस रिचा सोनी ने भी शादी कर ली है । रिचा सोनी की शादी की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं । रिचा शादी करने जा रही हैं, इसकी जानकारी उनके कुछ करीबी दोस्तों और रिश्तेदार को थी । अब अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फोटो शेयर कर रिचा ने अपने फैंस को चौंका दिया है ।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Somi Khan - फोटो : voot app
बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट सोमी खान को मिला बड़ा प्रोजेक्ट
बिग बॉस 12 में खान सिस्टर्स ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं । सोमी खान तो फाइनलिस्ट भी बनीं । सोमी अब अपने मेकओवर और नए प्रोजेक्ट को लेकर चर्चा में हैं । सोमी ने अपने लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं । सोमी को ग्लैमर इंडस्ट्री में नया प्रोजेक्ट मिला है हालांकि उन्होंने अभी इस बात का खुलासा नहीं किया है ।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें