फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

7वें दिन 'गली ब्वॉय' के कलेक्शन में 30 फीसदी की गिरावट, अब तक जुटाए इतने करोड़

Thu, 21 Feb 2019 09:24 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
gully boy - फोटो : twitter
रणवीर सिंह बड़े पर्दे पर अपने अलग-अलग किरदार निभाकर दर्शकों का दिल जीतते आए हैं। एक बार फिर से उन्होंने साबित कर दिया है कि फिलहाल उन्हें टक्कर दे पाना काफी मुश्किल है। ना केवल क्रिटिक्स बल्कि दर्शक भी उनकी फिल्मों को काफी अच्छा रिस्पॉन्स दे रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
Gully Boy film - फोटो : twitter
साल 2018 की शुरुआत में रणवीर सिंह ने अलाउद्दीन खिलजी का दमदार रोल किया। साल के आखिर में वो सिंबा में पुलिसवाले के किरदार में दिखे। अब रणवीर रैपर बने नजर आ रहे हैं। बता दें कि रणवीर को असल जिंदगी में भी रैप का का काफी शौक है। शायद यही वजह रही कि पर्दे पर यह किरदार निभाना उनके लिए आसान था। 
विज्ञापन

3 of 5
gully boy - फोटो : social media
बॉक्स ऑफिस इंडिया वेबसाइट के मुताबिक, बुधवार को हालांकि इसके कलेक्शन में 30 फीसदी की गिरावट देखने को मिली और यह केवल 5.75 करोड़ का बिजनेस करने में कामयाब रही। इस तरह फिल्म 7 दिन में कुल 94.90 करोड़ जुटाने में कामयाब रही। 'गली ब्वॉय' को देश में कुल 3,350 स्क्रीन्स मिले हैं जबकि विदेशों में यह 751 स्क्रीन्स पर रिलीज की गई है।

4 of 5
Gully Boy - फोटो : social media
'गली ब्वॉय' फिल्म रैपर डिवाइन और नेजी की जिंदगी से प्रेरित है। रणवीर सिंह ने फिल्म में एक रैपर का रोल निभाया है जो मुंबई की झुग्गी झोपड़ी वाली बस्ती से आता है। वहीं आलिया भट्ट फिल्म में एक मेडिकल स्टूडेंट बनी हैं। देश में रिलीज से पहले 'गली ब्वॉय' को बर्लिन फिल्म फेस्टिवल में दिखाया गया, जहां उसे जबरदस्त रिस्पांस मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
gully boy - फोटो : social media
जोया अख्तर के निर्देशन में बनी गली ब्वॉय को एक्सेल एंटरटेनटेंम ने प्रोड्यूस किया है। गौरतलब है कि रणवीर सिंह की ये फिल्म लगातार तीसरी हिट बनने जा रही है। इससे पहले साल 2018 में रिलीज हुई पद्मावत और सिंबा ने कमाई के रिकॉर्ड को तोड़ते हुए उन्हें सुपरस्टार की लिस्ट में खड़ा कर दिया। गली ब्वॉय के हिट होने के बाद रणवीर सिंह की हैट्रिक फिल्म हो जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें