फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलमान खान ने पाकिस्तानी सिंगर्स से पहले ही कर लिया था किनारा, रिपोर्ट में हुआ खुलासा

Thu, 21 Feb 2019 09:00 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
bharat film poster - फोटो : twitter
बीते दिनों पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर हुए हमले से पूरे देश में आक्रोश है। पाकिस्तान की इस कायराना हरकत से बॉलीवुड में भी काफी गुस्सा देखने को मिल रहा है। बीते दिनों इस तरह की खबरें की भी आई थीं कि बॉलीवुड के दबंग खान यानी सलमान खान ने अपनी अगली फिल्म से पाकिस्तानी सिंगर आतिफ असलम को गाना गाने से माना कर दिया। अब इस खबर की सच्चाई सामने आ गई है। 
 
विज्ञापन

2 of 5
bharat film shooting - फोटो : twitter
सलमान खान की फिल्म 'भारत' काफी समय से चर्चा में है। बीते दिनों ऐसे खबरें की थीं कि इस फिल्म में पाकिस्तानी सिंगर आतिफ असलम का गाना है, लेकिन पुलवामा हमले के बाद सलमान खान ने इस फिल्म में उनको गाना गाने से मना कर दिया। वहीं अब खबर आई है कि फिल्म 'भारत' किसी भी पाकिस्तीन सिंगर का गाना था ही नहीं। 
विज्ञापन

3 of 5
atif aslam - फोटो : file photo
अंग्रेजी वेबसाइट पिंकविला की खबर के अनुसार फिल्म 'भारत' में किसी भी पाकिस्तानी सिंगर का गाना था ही नहीं। इसके अलावा डेक्कन क्रॉनिकल के मुताबिक, सलमान किसी भी मायने में अपनी रेपोटेशन के साथ रिस्क लेने की फिराक में नहीं है  इसलिए उन्होंने इस फिल्म के लिए किसी भी पाकिस्तान गायक का इस्तेमाल नहीं किया है। 

4 of 5
Rahat Fateh Ali Khan - फोटो : twitter
पता हो कि सलमान खान की फिल्म 'टाइगर जिंदा है', 'बजरंगी भाईजान', 'रेस 3' और 'बॉडीगार्ड' जैसी फिल्मों में पाकिस्तान के सिंगर आतिफ असलम और राहत फतेह अली खान ने ढेरों गाने गाए हैं। लेकिन अब खबरों में दावा किया गया है कि 'भारत' इस बार किसी भी पाकिस्तानी सिंगर की आवाज का इस्तेमाल नहीं किया गया 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सलमान खान - फोटो : सलमान खान
आपको बता दें कि फिल्म 'भारत' में सलमान खान के साथ कटरीना कैफ, तब्बू, दिशा पाटनी और कॉमेडियन सुनील ग्रोवर जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म का निर्देशन अली अब्बास जफर कर रहे हैं। बीते दिनों फिल्म का पहला टीजर रिलीज हुआ जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया। यह फिल्म इस साल ईद के मौके पर रिलीज होने वाली है
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें