फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैलेंटाइन पर आलिया भट्ट और रणवीर सिंह क्यों हैं उदास, दिल टूटा है या वजह कुछ और..

Sat, 10 Feb 2018 03:13 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
ranveer singh, alia bhatt
फिल्म 'पद्मावत' में खिलजी के किरदार से सभी की वाहवाही लूटने वाले रणवीर सिंह जोया अख्तर की फिल्म 'गली ब्वॉय' में नजर आएंगे। फिल्म में उनके साथ पहली बार आलिया भट्ट होंगी। अब फिल्म का फर्स्ट लुक रिलीज किया गया है।
विज्ञापन

2 of 5
alia bhatt and ranveer singh
शेयर की गई तस्वीर में आलिया भट्ट हिजाब पहने दिख रहीं हैं। वहीं रणवीर सिंह छोटे शहर के एक लड़के का रोल कर रहे हैं। दोनों ही उदास नजर आ रहे हैं। जोया अख्तर ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, '14 फरवरी 2019 को 'गली ब्वॉय' रिलीज होगी'।
 
विज्ञापन

3 of 5
alia bhatt
फिल्म 'गली ब्वॉय' की कहानी मुंबई के चॉल में रहने वाले स्ट्रीट रैपर के इर्द-गिर्द घूमती है। रणवीर और आलिया के साथ इस फिल्म में कल्कि कोचलिन भी नजर आएंगी। फिल्म को फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी प्रोड्यूस कर रहे हैं।

4 of 5
alia bhatt and ranveer singh
इससे पहले आलिया ने अपने ट्विटर अकाउंट पर इस फिल्म की शूटिंग शुरू होने की जानकारी दी। आलिया ने फिल्म की शूटिंग की घोषणा करते हुए खुशी जाहिर की है। फिल्म 'गली ब्वॉय' की शूटिंग के पहले दिन के बारे में ट्वीट करते हुए आलिया ने लिखा है कि 'आखिकार ये 'गली ब्वॉय' का पहला दिन है। कई कारणों से यह बहुत ही खास फिल्म है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
alia bhatt and ranveer singh
फिल्म के बारे में रणवीर ने कहा, 'गली ब्वॉय' शायद मेरी सबसे प्रिय फिल्म है। यह बैंड 'बाजा बारात' के बाद मेरी सबसे करीबी फिल्म है क्योंकि 'बैंड बाजा बारात' मेरी पहली फिल्म थी। इसकी कहानी मेरे लिए बहुत मायने रखती है। यह मुंबई की सड़कों पर रहने वाले युवाओं की कहानी है, जो मुश्किलों से भरा जीवन जीते हैं और संघर्ष करते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें