फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gul Panag Interview: वकील का किरदार करने से पहले कर डाली एलएलबी, पनाग ने ओटीटी पर खिलाया अदाकारा का अलग ही गुल

Wed, 05 Oct 2022 08:38 PM IST
मेघा चौधरी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 4
गुल पनाग - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
मिस इंडिया के खिताब से लेकर राजनीति के गलियारों में धमक और एडवेंचर स्पोर्ट्स चमक दिखा चुकीं गुल पनाग अपने नाम की ही तरह जब भी मिलती हैं खिली खिली ही दिखती हैं। उनकी एक नई वेब सीरीज रिलीज होने वाली है। किरदार इसमें वह वकील का कर रही हैं। और, अब इसे संयोग कहें या उनकी गट फीलिंग कि परदे पर वकील बनने से पहले उन्होंने असल जिंदगी में भी वकालत की पढ़ाई पूरी कर डाली है।
विज्ञापन

2 of 4
गुल पनाग - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अपनी नई वेब सीरीज 'गुड बैड गर्ल' के बारे में गुल पनाग कहती हैं, 'यह सीरीज एक ऐसी वकील की कहानी है जिसके तरीके थोड़े से टेढ़े हैं।' गुल पनाग के एक्टिंग करियर पर अगर नजर डाले तो उन्होंने बहुत कम किरदार किए हैं। वह कहती हैं, 'फिल्मों में एक्टिंग को मैंने अपना एक अलग पहलू माना है, पूरी जिंदगी नहीं। जो मुझे व्यक्तिगत तौर पर पसंद करते हैं, वे मुझे काम भी देते हैं और मैं भी उनके साथ ही काम करती हूं। हाल ही में मैंने वकालत की पढ़ाई भी पूरी की है। एक्टिंग के लिए भी समय निकालती हूं। बशर्ते अच्छा काम मिले। ‘फैमिली मैन’, ‘रंगबाज 2’, ‘पाताललोक’ जैसा काम मिले तो कौन नहीं करना चाहेगा।’

Prabhas: अक्षय कुमार की राह चल निकले ‘बाहुबली’ प्रभास, इन चार पैन इंडियन फिल्मों में दांव पर लगे 1400 करोड़
विज्ञापन

3 of 4
गुल पनाग - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
वकालत करने के बारे में पूछने पर गुल पनाग कहती हैं, 'मेरी पब्लिक लाइफ में शुरू से ही दिलचस्पी रही है। मेरा मानना है कि लोकतंत्र में संविधान के आधार पर जो कानून कायदे बने है। उसके बारे में जानकारी रखना बहुत जरूरी है। कानून के बारे में जानने से आपका दृष्टिकोण बदल जाता है। सही ज्ञान किसी भी रूप में आपके लिए हानिकारक साबित नहीं होता है। हर इंसान को कानून कायदे के बारे में थोड़ी बहुत जानकारी तो होनी ही चाहिए। इसके लिए जरूरी नहीं कि आप वकालत की पढ़ाई ही करें।'

GodFather Movie Review: चिरंजीवी की फिल्म में चमका ‘रामसेतु’ का सितारा, परदे पर अरसे बाद दिखा लकी नंबर 786
विज्ञापन

4 of 4
गुल पनाग - फोटो : सोशल मीडिया
गुल पनाग कहती हैं, 'कानून की बेसिक जानकारी हर किसी को होना चाहिए। उदाहरण के तौर पर अगर आप गाड़ी चला रहे हैं और जब पुलिस आप की गाड़ी रोकती है तो एक पल के लिए आप घबरा जाते हैं। लेकिन, अगर आपको कानून पता है तो आप पुलिस की शक्तियों की सीमा समझ सकते हैं। अगर कोई महिला गाड़ी चला रही है तो महिला पुलिस को ही गाड़ी रोकने का अधिकार है। अगर आप पुलिस थाने में कोई शिकायत कर रहे हैं और आपको कानून की धाराएं पता है तो अपने शिकायत पत्र में संबंधित शिकायत की धारा का जिक्र करते ही पुलिस वाले का आपके प्रति नजरिया बदल जाएगा।'

Sonakshi Sinha: सोनाक्षी के हाथ लगी बड़ी सफलता, बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल के साथ जश्न मनाती आईं नजर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें