फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ground Zero Collection: पहले हफ्ते के भीतर लाखों में सिमटी 'ग्राउंड जीरो', पांचवें दिन फिल्म ने की इतनी कमाई

Tue, 29 Apr 2025 09:39 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Ground Zero Box Office Collection Day 5: इमरान हाशमी की फिल्म 'ग्राउंड जीरो' का आज बॉक्स ऑफिस पर पांचवां दिन था। आज भी फिल्म की कमाई में गिरावट दर्ज की गई। आइए जानते हैं फिल्म ने अब तक कितना कलेक्शन किया। 
विज्ञापन
1 of 5
ग्राउंड जीरो बॉक्स ऑफिस - फोटो : X
इमरान हाशमी की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘ग्राउंड जीरो’ 25 अप्रैल 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। दर्शकों और निर्माताओं को फिल्म से कमाई के मामले में काफी उम्मीदें थीं, लेकिन यह उस तरह प्रदर्शन नहीं कर पाई। फिल्म की कमाई पहले हफ्ते के अंदर ही लाखों रुपये में सिमट गई है। आज की कमाई भी सामने आ चुकी है। चलिए जानते हैं कि मंगलवार को फिल्म ने कितना कलेक्शन किया।
 
विज्ञापन

2 of 5
ग्राउंड जीरो बॉक्स ऑफिस - फोटो : X
आज का कलेक्शन
इमरान हाशमी की 'ग्राउंड जीरो' का बॉक्स ऑफिस पर आज पहला मंगलवार था। फिल्म की कमाई में बीते दिन के मुकाबले गिरावट दर्ज की गई है। खबर लिखे जाने तक फिल्म ने पांचवें दिन 57 लाख रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं, बीते दिन यानी सोमवार को फिल्म ने 63 लाख रुपये की कमाई की थी।
विज्ञापन

3 of 5
ग्राउंड जीरो बॉक्स ऑफिस - फोटो : अमर उजाला
फिल्म की कुल कमाई
वहीं, फिल्म की कुल कमाई की बात करें तो अब यह तक 6.4 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर चुकी है। पहले हफ्ते में ही फिल्म दम तोड़ चुकी है, ऐसे में अब इसकी उम्मीद कम ही है कि फिल्म अगले हफ्ते कुछ बेहतर प्रदर्शन कर सके। रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म का बजट 50 करोड़ रुपये है और यह अब तक 10 करोड़ रुपये का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाई है।
Javed Akhtar: अबीर गुलाल पर छिड़ी जंग पर बोले जावेद- भारत ने पाक कलाकारों का सम्मान किया लेकिन पाकिस्तान ने... 

4 of 5
ग्राउंड जीरो बॉक्स ऑफिस - फोटो : अमर उजाला
'जाट' और 'केसरी 2' से काफी पीछे
'ग्राउंड जीरो' सिनेमाघरों में सनी देओल की फिल्म 'जाट' और अक्षय कुमार की 'केसरी 2' के साथ भी मुकाबला कर रही है, जिसका असर इसकी कमाई पर भी दिख रहा है। 'जाट' और 'केसरी 2' अच्छा प्रदर्शन कर रही है, इस बीच 'ग्राउंड जीरो' कहीं दब सी गई है।
The Bhootnii Event: ‘द भूतनी’ के इवेंट में पूरी कास्ट की शानदार एंट्री, संजय दत्त बोले फिल्म का सीक्वल बनाएंगे 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ग्राउंड जीरो बॉक्स ऑफिस - फोटो : X
फिल्म की कहानी और कलाकार
‘ग्राउंड जीरो’ 2001 के भारतीय संसद हमले के बाद की घटनाओं पर आधारित एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है। फिल्म में इमरान ने बीएसएफ कमांडेंट नरेंद्र नाथ धर दुबे की भूमिका निभाई है। फिल्म में इमरान के साथ-साथ साई तम्हणकर, जोया हुसैन, मुकेश तिवारी, रॉकी रैना और गुनीत सिंह जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें