आमिर खान के साथ फिल्म 'लगान' से बॉलीवुड में डेब्यू करने वालीं ग्रेसी सिंह 20 जुलाई को अपना जन्मदिन मनाती हैं। पहली ही फिल्म सुपरहिट होने के बावजूद ग्रेसी सिंह इंडस्ट्री से गायब हो गईं। फिल्मों में आने से पहले ग्रेसी टीवी सीरियल में नजर आ चुकी हैं। 1997 में जीटीवी पर सीरियल 'अमानत' में ग्रेसी ने डिंकी का किरदार निभाया था। कुछ और सीरियल करने के बाद उन्हें फिल्मों के ऑफर आने लगे।