फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 साल बड़ी लड़की से नसीरुद्दीन शाह ने की थी पहली शादी, घरवालों से भी कर ली थी बगावत

Fri, 20 Jul 2018 07:24 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
दिग्गज एक्टर नसीरुद्दीन शाह का जन्म 20 जुलाई 1949 को उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में हुआ था। 1980 से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने वाले नसीरुद्दीन की एक्टिंग के तो सभी कायल हैं। फिल्मों में उनके योगदान के लिए पद्मश्री और पद्म भूषण से नवाजा जा चुका है। उनके जन्मदिन पर हम उनकी पर्सनल लाइफ से जुड़े कुछ किस्से लेकर आए हैं। नसीर की पर्सनल लाइफ बेहद दिलचस्प रही है। 
विज्ञापन

2 of 5
20 साल की उम्र में नसीरुद्दीन शाह ने खुद से 15 साल बड़ी मनारा सीकरी से शादी की थी। मनारा को परवीना मुराद के नाम से भी जाना जाता था। जब नसीरुद्दीन ने घरवालों से मनारा से शादी करने की ख्वाहिश जताई तो उनके पैरेंट्स गुस्से से आगबबूला हो गए क्योंकि मनारा नसीर से उम्र में 15 साल बड़ी थीं। साथ ही उनकी पहले शादी हो चुकी थी और एक बच्चा भी था। 
विज्ञापन

3 of 5
घरवालों के मना करने के बावजूद नसीरुद्दीन नहीं माने और मनारा से शादी कर ली। शादी के एक साल के अंदर ही दोनों के एक बेटी हुई। जिसका नाम हीबा शाह है। हीबा अभी एक साल की हुई थीं कि मनारा और नसीर में अनबन शुरू हो गई और वो अलग रहने लगे। 1982 में नसीरुद्दीन और मनारा के बीच तलाक हो गया।

4 of 5
मनारा बेटी हीबा के साथ कुछ सालों बाद ही ईरान चली गईं। हीबा जब बालिग हुईं तो वो अपनी मां को छोड़कर पिता नसीर के पास आकर रहने लगीं। हीबा ने कभी शादी नहीं की। अब वो अपने पिता, सौतेली मां और सौतेले भाई-बहनों के साथ रहती हैं। नसीर ने पत्नी से अलग होने के बाद नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा से एक्टिंग का कोर्स किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
यहां से नसीरुद्दीन शाह ने अपनी नई जिंदगी शुरू की। 1975 में उनकी मुलाकात रत्ना पाठक से हुई। रत्ना उस समय कॉलेज स्टूडेंट थीं। दोनों एक नाटक की रिहर्सल के दौरान मिले थे। दोनों ने 1982 में बड़ी सादगी के साथ शादी कर ली। नसीर और रत्ना के दो बेटे इमाद और विवान हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें