अभिनेता गोविंदा और कृष्णा अभिषेक रिश्ते में मामा- भांजे हैं, लेकिन किसी वजह से दोनों के बीच खटपट रहती है। उनके बीच जबरदस्त मनमुटाव की खबरें जगजाहिर हैं। अक्सर गोविंदा और कृष्णा अपने रिश्तों के बारे में मीडिया के सामने बात करते रहते हैं। हाल ही में गोविंदा और पत्नी सुनीता आहूजा ने हाल ही में कृष्णा अभिषेक और आरती सिंह के साथ अपने अनबन पर खुलकर बात की।