फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kusha Kapila: कुशा कपिला के फोटोज का डेटिंग एप पर गलत इस्तेमाल, अभिनेत्री ने फैंस से मांगी मदद

Wed, 08 Mar 2023 12:46 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कुशा कपिला - फोटो : Social media
अभिनेत्री कुशा कपिला ने एक डेटिंग ऐप से एक प्रोफाइल का स्क्रीनशॉट साझा किया, जिसमें उनकी तस्वीरों का इस्तेमाल प्रोफाइल फोटो पर किया गया था यानी कि अभिनेत्री के नाम की फेक प्रोफाइल बनाई गई थी। स्क्रीनशॉट को साझा करते हुए अभिनेत्री ने इसे उनकी पहचान की चोरी बताई। साथ ही उन्होंने अपने फॉलोअर्स से उस प्रोफाइल की भी रिपोर्ट करने को कहा है। डेटिंग ऐप पर सना के नाम से अभिनेत्री की तस्वीरें लगाकर फेक प्रोफाइल बनाई गई है।
विज्ञापन

2 of 5
कुशा ने ट्विटर पर प्रोफाइल के कुछ स्क्रीनशॉट शेयर किए - फोटो : Social media
कुशा ने ट्विटर पर प्रोफाइल के कुछ स्क्रीनशॉट शेयर किए। प्रोफाइल में पंजाब के होशियारपुर से 33 वर्षीय सना के नाम से अभिनेत्री की फेक प्रोफाइल बनाई गई और उनकी तस्वीरें लगाई गईं। फेक प्रोफाइल की तस्वीरें साझा करते हुए अभिनेत्री ने लिखा, 'सना का पसंदीदा रंग क्या है? वह अपना नाम दो Ns से क्यों लिखती हैं? संगीत की उनकी पसंदीदा शैली क्या है? क्या वह प्यार में विश्वास करती हैं? क्या वह एपी ढिल्लों को पसंद करती हैं? पहचान की चोरी के अलावा अन्य प्रश्न, जो मुझे रात में जगाए रखेंगे।'

Chhavi Mittal: छवि मित्तल को याद आया 19 साल पुराना संघर्ष का दौर, होली से है खास कनेक्शन
विज्ञापन

3 of 5
कुशा कपिला - फोटो : Social media
अभिनेत्री की फेक प्रोफाइल वाली बात जानकर सभी फैंस हैरान हो गए। एक यूजर ने कहा कि वह उन्हें और उनके बारे में जानने के लिए सना की प्रोफाइल पर जाएंगे। इस पर जवाब देते हुए अभिनेत्री ने कहा कि कृपया मुझे उनके बारे में और जानने में मदद करें और फिर उसकी प्रोफाइल की रिपोर्ट करें। वहीं कुछ यूजर्स ने अभिनेत्री से मजे लिए। उन्होंने कहा कि आपको आपकी जुड़वां बहन डेटिंग ऐप पर मिल गईं। आपके लिए यह एक भावुक पल है।

Fardeen Khan: कंट्रोवर्सी किंग रह चुके हैं फरदीन खान, फिल्मों से दूर होकर भी हैं करोड़ों की संपत्ति के मालिक

4 of 5
कुशा कपिला - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
कुशा कपिला ने 'सन ऑफ अबीश' शो के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। इससे पहले उन्होंने फैशन संवाददाता और कॉपीराइटर के रूप में अपना करियर शुरू किया। साल 2016 के बाद से उनके सोशल मीडिया वीडियो वायरल होने लगे, जिसके बाद वह एक कंटेंट क्रिएटर के रूप में लोकप्रिय हो गईं।

Anushka Sharma: अनुष्का शर्मा ने तस्वीरें साझा कर अपने गुरु नीब करौरी बाबा को दी श्रद्धांजलि, कही यह खास बात
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कुशा कपिला - फोटो : सोशल मीडिया
साल 2020 में अभिनेत्री ने नेटफ्लिक्स एंथोलॉजी सीरीज लस्ट स्टोरीज में एक कैमियो के साथ अभिनय की शुरुआत की थी। उन्होंने करण जौहर के निर्देशन वाली सीरीज में खुद का एक काल्पनिक संस्करण निभाया। इसके बाद वह 'प्लान ए प्लान बी' और अक्षय कुमार की 'सेल्फी' के साथ-साथ वेब सीरीज 'मसाबा मसाबा' और 'माइनस वन: न्यू चैप्टर' में नजर आईं।

Bollywood: कभी डराती तो कभी रिझाती हैं ये महिला खलनायक, इनके अभिनय की फैंस आज भी करते हैं तारीफ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें