फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अक्षय और टाइगर को भी टक्कर दे रहे गोविंदा, ऐसे पूरा किया #BottleCapChallenge

Mon, 08 Jul 2019 12:09 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
govinda - फोटो : social media
सोशल मीडिया पर इन दिनों बोतल कैप चैलेंज (#BottleCapChallenge) जमकर वायरल हो रहा है। इसमें ना केवल आम लोग बल्कि सेलिब्रिटीज भी बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। अभी तक बॉलीवुड के कई सेलेब्स इस चैलेंज को स्वीकार कर चुके हैं। इस लिस्ट में अब एक और एक्टर का नाम जुड़ गया है।
विज्ञापन

2 of 6
govinda - फोटो : social media
90 के दशक के मशहूर एक्टर गोविंदा ने इस चैलेंज को लिया और उसे बखूबी पूरा किया। गोविंदा का यह स्टंट दिखाता है कि आज भी वो कितने फिट हैं। उनके फैंस भी वीडियो देख हैरान हैं और जमकर तारीफ कर रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 6
akshay kumar - फोटो : social media
इससे पहले अक्षय कुमार ने यह चैलेंज स्वीकार किया। वीडियो शेयर करते हुए अक्षय ने लिखा है- 'मैं खुद को रोक नहीं पाया #BottleCapChallenge। अपने आइडल से इंस्पायर होकर। मुझे दिखने वाले बेस्ट वीडियो को मैं री-ट्वीट और री-पोस्ट करूंगा। तो लड़कों और लड़कियों इसे करो। इसे करते हैं।'

 

4 of 6
akshay kumar - फोटो : instagram
अक्षय ने ये स्टंट जेसन स्टेथम से इंस्पायर होकर किया है। बीते रोज जेसन स्टेथम ने इस चैलेंज को करते हुए अपना वीडियो शेयर किया था। जेसन स्टेथम को ये चैलेंज Errolson Hugh ने दिया था। जिसे जेसन स्टेथम ने पूरा किया।
विज्ञापन

5 of 6
विद्युत जामवाल - फोटो : सोशल मीडिया
वहीं विद्युत जामवाल ने तो एक नहीं बल्कि तीन बोतलों का ढक्कन एक ही किक से खोल दिया। वीडियो में दिख रहा है कि सामने तीन बोतलें रखी हुई हैं। तीनों के ऊपर ढक्कन लगा है। विद्युत जामवाल कुछ समय तक इन बोलतों को निहारते हैं और उसके बाद रिवर्स किक से एक साथ तीनों के ढक्कन खोल देते हैं। देखिए वीडियो...
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Tiger Shroff - फोटो : Social Media
टाइगर श्रॉफ ने भी इस चैलेंज को स्वीकार किया लेकिन उनका अंदाज सबसे अलग था। टाइगर ने आंखों पर पट्टी बांधकर इस चैलेंज को पूरा किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें