फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थप्पड़ मारने वाले बयान पर फंसे 'कबीर सिंह' के डायरेक्टर, सेलिब्रिटीज ने दिया ये रिएक्शन

Mon, 08 Jul 2019 11:17 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
sandeep reddy vanga - फोटो : social media
शाहिद कपूर की फिल्म कबीर सिंह ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़ते हुए 200 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। फिल्म को जहां दर्शक सराह रहे हैं तो वहीं कई क्रिटिक्स ने आलोचना भी की है और फिल्म के कई सीन को महिला विरोधी बताया है। फिल्म के बचाव में डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा ने कहा कि 'जब आप किसी महिला से बेइंतेहां प्यार करते हैं तो आपके पास अगर उसे थप्पड़ मारने की आजादी नहीं है तो उनमें वो इमोशन नजर नहीं आते।' संदीप रेड्डी के इस बयान के बाद उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है। 
विज्ञापन

2 of 6
kabir singh - फोटो : social media
एक्ट्रेस कुब्रा सैत ने डायरेक्टर गोल्डी बहल के साथ एक वीडियो शेयर किया, जिसमें दोनों एक दूसरे को थप्पड़ मार रहे हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा- 'अगर आप थप्पड़ नहीं मार सकते, अपनी प्रेमिका को वहां टच नहीं कर सकते जहां आप चाहते हैं, तो मुझे कोई इमोशन नहीं दिखता है।यह बात सही नहीं है सर '
विज्ञापन

3 of 6
Kabir Singh - फोटो : twitter
बैडमिंटन खिलाड़ी ज्वाला गुट्टा ने लिखा- 'वो एक फिल्म थी लेकिन शारीरिक प्रताड़ना को सही ठहराया जा रहा है?अगर आप किसी से प्यार करते हैं तो किसी को थप्पड़ मार सकते हैं। इस शख्स को बगैर शारीरिक नुकसान पहुंचाए प्यार की जरूरत है। निंदनीय।'

 

4 of 6
Kabir Singh - फोटो : twitter
एक्ट्रेस रेणुका शहाणे ने लिखा कि 'यह प्यार नहीं यह रिश्ते में जहर की तरह है। आपको इससे बाहर निकलना चाहिए। प्यार में हिंसा की कोई जगह नहीं होती। आदर, वादा निभाना, एक दूसरे को अच्छी तरह समझना ही प्यार है।'

 
विज्ञापन

5 of 6
Kabir Singh - फोटो : twitter
वहीं स्वरा भास्कर ने एक वीडियो शेयर किया जिसमें एक महिला, पुरुष से कहती है कि तुम्हें प्यार करना पड़ेगा। जब पुरुष इससे इनकार करता है तो महिला उसे थप्पड़ जड़ देती है। जवाब में पुरुष भी महिला पर हाथ उठाता है। आखिर में दोनों इमोशनल हो जाते हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Kabir Singh - फोटो : twitter
एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा ने एक यूजर को जवाब देते हुए लिखा कि 'जी हां असली मर्द हाथ नहीं उठाते।'

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें