बॉलीवुड के ‘हीरो नंबर 1’ और अपनी कमाल की कॉमिक टाइमिंग के लिए मशहूर गोविंदा आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। गोविंदा इंडस्ट्री के एक ऐसे अभिनेता हैं, जिन्हें बड़े पर्दे पर देख फैंस हंसने पर मजबूर हो जाते थे। 90 के दशक में वह जब भी स्क्रीन पर नजर आते लोगों को खूब हंसाते। आज भी कॉमिक टाइमिंग के मामले में उनका कोई सानी नहीं है। उस दौर में वह बॉलीवुड के तीनों खान को अकेले ही कांटे की टक्कर देते थे। तो चलिए आज अभिनेता के जन्मदिन के मौके पर जानते हैं, उनके जीवन से जुड़ी कुछ बातें...