फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Teji Bachchan: अमिताभ की इस हरकत से परेशान होकर तेजी बच्चन ने कर दी उनकी पिटाई, सूज गया था बिग बी का पूरा शरीर

Wed, 21 Dec 2022 06:00 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
हरिवंश राय बच्चन, अमिताभ बच्चन, तेजी बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
महानायक, शहंशाह, बिग बी ये वो नाम है जिनसे बॉलीवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन को संबोधित किया जाता है। एक्टिंग की दुनिया में उन्होंने ऐसा मुकाम हासिल कर लिया है कि बड़े से बड़ा कलाकार भी उनकी तारीफ करने से खुद को नहीं रोक पाता। अमिताभ भले ही आज बॉलीवुड के सबसे बड़े स्टार हैं और करोड़ों के मालिक हैं, लेकिन उनका बचपन एक मध्यवर्गीय परिवार में ही गुजरा है। अमिताभ के पिता हरिवंश राय बच्चन अपने समय के मशहूर कवि रहे हैं। वहीं उनकी मां का नाम तेजी बच्चन है। तेजी बच्चन की पहचान केवल अमिताभ की मां और हरिवंश राय की पत्नी तक ही सीमित नहीं है बल्कि उन्हें समाज सेविका और मनोविज्ञान के प्रोफेसर के रूप में भी जाना जाता है। 
Jhume Jo Pathaan: ‘बेशर्म रंग’ के बाद अब आएगा ‘पठान’ का यह गाना, गुरुवार को होगा शाहरुख दीपिका का नया धमाका
विज्ञापन

2 of 4
अपने पिता हरिवंश राय बच्चन और मां तेजी बच्चन के साथ अमिताभ - फोटो : सोशल मीडिया
तेजी बच्चन का पूरा नाम तेजवंत कौर सूरी था। पढ़ाई लिखाई में वह बचपन से ही तेज थीं। इसके अलावा उन्हें साहित्य पढ़ने में काफी दिलचस्पी थी। प्रारंभिक शिक्षा हासिल करने के बाद उन्होंने मनोविज्ञान की डिग्री हासिल की और खूब चंद कॉलेज में शिक्षिका के रूप में पढ़ाना शुरू कर दिया। टीचर के साथ ही वह एक थिएटर आर्टिस्ट और सिंगर भी थीं।
E.T. The Extra Terrestrial: स्टीवन स्पीलबर्ग का ओरिजनल ई.टी. मॉडल हुआ नीलाम, कीमत जान उड़ जाएंगे होश
विज्ञापन

3 of 4
तेजी बच्च्न और अमिताभ बच्चन - फोटो : फाइल फोटो
अमिताभ बच्चन अपनी मां के बहुत करीब थे, लेकिन जब भी वह शरारत किया करते तो उनकी पिटाई भी खूब हुआ करती थी। शीला झुनझनवाला ने अपनी किताब में अमिताभ बच्चन और उनकी मां का जिक्र करते हुए कई ऐसी बातें बताई हैं जिनके बारे में शायद ही लोगों को पता होगा। इस किताब में अमिताभ को बेंत से पीटे जाने का भी एक किस्सा बताया गया है।
Thank God on OTT: अजय देवगन के फैंस के लिए खुशखबरी, अब घर बैठे इस ओटीटी पर मुफ्त में देख सकते हैं 'थैंक गॉड'
विज्ञापन

4 of 4
तेजी बच्चन, अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, अपने बचपन में अमिताभ बच्चन ने शरारत करते हुए एक दुकान से बिना बताए एक रबड़ उठा ली थी। हालांकि उन्होंने ये जानबूझकर नहीं किया था पर मां तेजी बच्चन के अनुसार चोरी तो चोरी होती है। जब ये बात तेजी को पता चली तो उन्हें अमिताभ पर बहुत गुस्सा आया और उन्होंने सामने पड़ी बेंत से अमिताभ को पिटाई  शुरू कर दी। मां की पिटाई से अमिताभ का शरीर काफी सूज गया था। 
Gauahar Khan: मां बनने वाली हैं गौहर खान, खास अंदाज में गुड न्यूज साझा करते हुए बोलीं- जल्द दो से तीन होंगे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें