कादर खान के निधन से बॉलीवुड में शोक का माहौल है । अमिताभ बच्चन, अर्जुन कपूर, रवीना टंडन, शक्ति कपूर और अनुपम खेर जैसे स्टार्स ने उन्हें ट्वीट कर श्रद्धांजलि दी । अब कादर खान के साथ करीब 41 फिल्मों में काम कर चुके गोविंदा का बयान भी आ गया है ।
दोनों की जोड़ी ने दर्शकों को खूब हंसाया और रुलाया। कादर खान कभी गोविंदा के पिता बने तो कभी ससुर । ये जोड़ी हमेशा नंबर वन रही । कादर खान के निधन से गोविंदा को गहरा सदमा लगा है । उन्होंने कादर साब के लिए ट्वीट किया ।