बोले-रील लाइफ वाला प्यार है जनाब!
मीडिया में जब शिवांगी के साथ अपनी कथित मोहब्बत के किस्से देखकर अब गोविंद नामदेव ने आज गुरुवार को एक पोस्ट साझा किया है। इसमें उन्होंने पूरी तस्वीर साफ की है। एक्टर ने लिखा है, 'ये रियल लाइफ लव नहीं है। रील लाइफ लव है जनाब! एक फिल्म है 'गौरीशंकर गोहरगंज वाले', जिसकी शूटिंग हम इंदौर में कर रहे हैं। ये उसी फिल्म का स्टोरी प्लॉट है। उस चरित्र को एक अभिनेत्री से प्यार हो जाता है'।
क्या पब्लिसिटी के लिए अपनाया पैंतरा?
गोविंद नामदेव के इस पोस्ट के बाद स्पष्ट है कि शिवांगी का बीते दिनों किया गया पोस्ट सिर्फ पब्लिसिटी स्टंटभर था। आगामी फिल्म के प्रति दर्शकों का ध्यान खींचने के लिए उन्होंने ऐसा पोस्ट किया। हालांकि, इसके चक्कर में सोशल मीडिया पर उन्हें काफी ट्रोलिंग भी झेलनी पड़ गई।
ये खबर भी पढ़ें:
Ankita Lokhande B'day: 'भाई का प्यार...,' अंकिता लोखंडे को सुशांत सिंह राजपूत की बहन ने दी खास बधाई