म्यूजिकल वेब सीरीज के हुए कायल
करण जौहर ने हाल ही में ‘बंदिश बैंडिट्स सीजन 2’ को देखा। यह एक म्यूजिकल वेब सीरीज है, जिसमें संगीत की दुनिया की बेहतरीन कहानी को दिखाया गया है। करण जौहर ने इस वेब सीरीज के बारे में अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक पोस्ट की, ‘बंदिश बैंडिट्स सीजन 2’ की कहानी, अभिनय और निर्देशन की खूब तारीफ की।
आत्मा को छू लेने वाली कहानी
करण जौहर अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखते हैं- ‘ ‘बंदिश बैंडिट्स सीजन 2’ में एक इमोशनल लव स्टोरी है। साथ ही इसमें शास्त्रीय संगीत, रॉक म्यूजिक के बीच के मतभेद को भी बेहतरीन तरीके से दिखाया गया है। यह वेब सीरीज आत्मा को छू लेने वाली है। इस बेहतरीन वेब सीरीज को बनाने के लिए पूरी टीम को बधाई।’
Mufasa The Lion King: मुफासा को दिल के करीब रखेंगे महेश बाबू, सोशल मीडिया पर साझा किया अनुभव
कलाकारों ने की है बेहतरीन एक्टिंग
बंदिश बैंडिट्स सीजन 2 में ऋत्विक भौमिक और श्रेया चौधरी ने अहम भूमिकाएं निभाई हैं। यह दोनों पहले सीजन में भी लीड रोल्स में नजर आए थे। वहीं सीजन 2 में शीबा चड्ढा, अतुल कुलकर्णी, राजेश तैलंग, कुणाल रॉय कपूर, दिव्या दत्ता, रोहन गुरबक्सानी, यशस्विनी दयामा, आलिया कुरैशी और सौरभ नैय्यर जैसे नामी कलाकार भी शामिल हैं। इन सभी कलाकारों के उम्दा अभिनय ने वेब सीरीज को और भी खास बना दिया है। इन सभी की एक्टिंग की इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब तारीफ हो रही है।