बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल, भूमि पेडनेकर और कियारा आडवाणी की कॉमेडी फिल्म 'गोविंद नाम मेरा' को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। फिल्म को अब दर्शक सिनेमाघरों में नहीं, अपने घर पर ही देख पाएंगे। दरअसल, फिल्म अब थिएटर में रिलीज न होकर जल्द ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आने वाली है। इसकी जानकारी अभिनेता ने अपने सोशल मीडिया पर अकाउंट पर पोस्ट साझा कर दी है।