Laal Singh Chaddha: साल 2022 में अक्षय कुमार से लेकर रणवीर कपूर तक कई सेलेब्स की फिल्मों का बहिष्कार हुआ। हांलाकि, जिस फिल्म का सबसे ज्यादा विरोध हुआ, वह थी आमिर खान की 'लाल सिंह चड्ढा'। यूं तो लोग इस फिल्म का काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। लेकिन, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे आमिर के पुराने बयानों की वजह से फिल्म को आलोचना का सामना करना पड़ा और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फेल हो गई। हालांकि, हैरानी वाली बात यह है कि जब 'लाल सिंह चड्ढा' ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम हुई तक इसने तहलका मचा दिया।