फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति की पॉपुलैरिटी के बावजूद लाइमलाइट से दूर रहती हैं इन कोरियोग्राफर्स की पत्नियां, खूबसूरती में बॉलीवुड की हसीनाओं को देती हैं टक्कर

Mon, 17 Aug 2020 07:46 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Gorgeous Wives Of Choreographer - फोटो : ट्विटर
हमारी इंडस्ट्री में एक से बढ़ एक कोरियोग्राफर हैं जिन्होंने हमें बेहतरीन डांस नंबर दिए हैं। बॉलीवुड स्टार्स को अपनी अंगुलियों पर नचाने वाले कोरियोग्राफर अकसर पर्दे के पीछे रहते हैं। इनकी असल जिंदगी के बारे में कम लोग ही जानते हैं। फिल्म जगत में रेमो डिसूजा और गणेश आचार्य जैसे फेमस और मंझे हुए कोरियोग्राफर हैं। लेकिन इनके पार्टनर को आपने कभी नहीं देखा होगा। चलिए इस खबर के माध्यम से हम आपको दिखाते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
रेमो डिसूजा-लिजेल - फोटो : social media
बॉलीवुड के सबसे सफल कोरियोग्राफर में से एक रेमो डिसूजा ने लिजेल से शादी की। बता दें कि लिजेल फैशन डिजाइनर हैं और तो और उन्होंने रियलिटी शो 'डांस प्लस 2' में रेमो के लिए जूतों से लेकर कपड़े तक डिजाइन किए। लिजेल अक्सर अपने वर्कआउट की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। वो अपनी कई सेल्फी भी इंस्टाग्राम पर शेयर करती हैं।
विज्ञापन

3 of 5
गणेश आचार्य-विधि आचार्य
पिछले एक दशक से बॉलीवुड को अपने इशारों पर नचाने वाले गणेश आचार्य की पत्नी का नाम विधि आचार्य है। गणेश बॉलीवुड में कई फेमस गानों पर कोरियोग्राफी कर चुके हैं। इनमें से फिल्म पद्मावत के खली बली सॉन्ग की कोरियोग्राफी भी गणेश ने की है। कोरियोग्राफर गणेश आचार्य का नाम सामने आते ही जेहन में भारी भरकम शरीर वाली इमेज सामने आती थी। अब उन्होंने 85 किलो वजन कम करके सबको चौंका दिया है। 

4 of 5
अहमद खान-सायरा खान - फोटो : social media
फिल्म मिस्टर इंडिया में चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर नजर आए कोरियोग्राफर अहमद खान ने मॉडल सायरा खान से शादी की है। अहमद खुद एक एक्टर, प्रोड्यूसर और जाने-माने कोरियोग्राफर हैं। उनकी वाइफ सायरा भी प्रोड्यूसर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गणेश हेगड़े-सुनन्या - फोटो : social media
गणेश हेगड़े ने 2011 में सुनन्या से शादी की थी। गणेश बॉलीवुड के अलावा काफी रियलिटी शो में जज भी रह चुके है। गणेश डांसर के अलावा सिंगर भी हैं
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें